फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   People of Uchana preparing to protest for their rights

Jind News: अपने हक के लिए आंदोलन की तैयारी में उचाना की जनता

Sat, 13 Jul 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 13 Jul 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
People of Uchana preparing to protest for their rights
13जेएनडी19: उचाना की दहाड़ अभियान के बारे में जानकारी देते हुए उचाना अधिकार मंच के संयोजक जेपी क
उचाना। सामाजिक संगठन उचाना अधिकार मंच ने उचाना हलके के सभी 65 गांवों की मांगों को लेकर शुरू किए गए उचाना की दहाड़ अभियान के प्रति ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। उचाना अधिकार मंच के संयोजक जेपी कौशिक घोघड़िया ने बताया कि अभी तक घसो खुर्द, मोहनगढ़, भोंसला, दुर्जनपुर समेत आठ गांवों से छह हजार से अधिक समर्थन पत्र भरवाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंच का उद्देश्य उचाना विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करना और जन सामान्य के हक की प्रभावी आवाज उठाना है, ताकि उचाना को सामाजिक व राजनीतिक तौर पर मजबूती मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी उचानावासी मिलकर अगस्त तक कम से कम 50 हजार समर्थन पत्र भरकर विधानसभा में भेजकर अपनी दहाड़ का अहसास कराएंगे। इसके साथ समर्थन पत्रों की एक-एक प्रति मुख्यमंत्री, स्थानीय विधायक व सांसद को भी भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार उचाना का चुनाव मुद्दों पर आधारित होगा न की परिवारवाद पर इसको लेकर भी जागरूकता लाई जाएगी। इन मांगों के लिए भरवाए जाएंगे समर्थन पत्र उचाना में लड़के व लड़कियों के लिए सरकारी कॉलेज बनाया जाए। गुरुकुल खेड़ा में कन्या गुरुकुल को कॉलेज बनाया जाए। खटकड़ व खापड़ सहित अनेक गांवों के स्कूलों को 12वीं कक्षा तक अपग्रेड करने की लंबित मांग को तुरंत पूरा किया जाए। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा किया जाए। उचाना के सभी गांवों में रोडवेज बस सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। नागरिक अस्पताल उचाना में चिकित्सकों की कमी को पूरा किया जाए। उचाना हलके के पेयजल आपूर्ति से वंचित क्षेत्रों तक पानी पहुंचाने के लिए बूस्टर बनाए जाएं। सभी गांवों में उपलब्ध गोचरान भूमि पर बेसहारा गोवंश के लिए आश्रय स्थल बनाए जाएं।

13जेएनडी19: उचाना की दहाड़ अभियान के बारे में जानकारी देते हुए उचाना अधिकार मंच के संयोजक जेपी क

13जेएनडी19: उचाना की दहाड़ अभियान के बारे में जानकारी देते हुए उचाना अधिकार मंच के संयोजक जेपी क

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed