फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   people have to pay double traain fair

यात्रियों को पैसेंजर ट्रेन की अपेक्षा देना पड़ रहा दोगुना किराया, पहले दिन यात्रियों की संख्या रही कम, आज सोनीपत के लिए चलेगी ट्

Mon, 06 Dec 2021 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
people have to pay double traain fair
जींद। जींद से कुरुक्षेत्र, पानीपत होते हुए रोहतक के लिए ट्रेन 21 माह बाद चली। यात्रियों को उम्मीद थी कि ट्रेन पैसेंजर के रूप में चलेगी। लेकिन रेलवे रोहतक और सोनीपत के लिए इस गाड़ी को अनारक्षित मेल एक्सप्रेस के रूप में चला रहा है। जिस कारण यात्रियों को दोगुना किराया देना पड़ा।
विज्ञापन

दोनों ट्रेनों का पैसेंजर ट्रेन की तरह हर स्टेशन पर स्टॉपेज जरूर दिया गया है, पर यात्रियों को किराए में कोई रियायत नहीं मिली है। पहले पैसेंजर ट्रेन में जींद से कुरुक्षेत्र तक का किराया 30 रुपये लगता था। लेकिन रविवार से चलने वाली अनारक्षित मेल एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों को जींद से कुरुक्षेत्र तक का किराया 60 रुपये देना पड़ा। पैसेंजर ट्रेन में जींद से बरसोला, उचाना, घसो व नरवाना तक दस रुपये और कलायत तक का किराया 15 रुपये लगता था। वहीं, सजुमा और कैथल का किराया 20 रुपये था। इसके बाद पेहवा रोड का किराया 25 रुपये लगता था। जींद से थानेसर और कुरुक्षेत्र तक का किराया 30 रुपये था। अब अनारक्षित मेल एक्सप्रेस के नाम से चलाई जा रही ट्रेन में यात्रियों को जींद से नरवाना तक बीच में पड़ने वाले सभी स्टेशनों तक का किराया 30 रुपये निर्धारित किया गया है। पहले नरवाना स्टेशन तक पड़ने वाले सभी स्टेशनों का किराया केवल दस रुपये ही था। अब कलायत तक का किराया 35 रुपये, कैथल का किराया 45 रुपये और कुरुक्षेत्र के लिए 60 रुपये है। सुजुमा के लिए यात्रियों को 35 रुपये व पेहवा रोड तक का किराया 45 रुपये लग रहा है।। वहीं, जींद से चलकर पानीपत जाने वाली ट्रेन में जींद से सफीदों तक का किराया 30 रुपये लगेगा। पहले पैसेंजर ट्रेन में जींद जंक्शन से चलकर जींद शहर स्टशेन, पांडु पिंडारा, सिवाहा, पिल्लूखेड़ा, बुढ़ाखेड़ा, सिल्लाखेड़ी व सफीदों तक का दस रुपये किराया लगता था। पहले जींद से करसिंधु व मतलौडा के लिए 15 रुपये किराया लगता था। आसन और पानीपत के लिए पैसेंजर ट्रेन में जींद से 20 रुपये किराया लगता था। अब जींद से पानीपत के लिए यात्रियों को 45 रुपये किराया देना होगा।
विज्ञापन

यात्रियों की संख्या रही कम
21 महीने बाद सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर जींद से कुरुक्षेत्र के लिए चली ट्रेन में रविवार को 20 यात्रियों ने सफर किया। वहीं, सुबह चार बजकर 35 मिनट पर जींद से पानीपत होते हुए रोहतक जाने वाली ट्रेन में 15 यात्रियों ने ही सफर किया। इतने लंबे समय बाद चलने वाली इन ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद थी। लेकिन पहले दिन यात्रियों की संख्या कम ही रही। जींद से सोनीपत के लिए ट्रेन सोमवार से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे द्वारा कुुरुक्षेत्र, पानीपत व सोनीपत रूट पर चलने वाली ट्रेन को स्पेशल अनारक्षित मेल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया जा रहा है। ऐेसे में किराये में बढ़ोतरी की गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए पैसेंजर ट्रेनों की तरह हर स्टेशन पर स्टॉपेज दिया गया है।
- जय प्रकाश, स्टेशन अधीक्षक, जींद जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed