फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   people did not want bjp government in the state : salja

जनता नहीं चाहती थी प्रदेश में भाजपा सरकार ः सैलजा

Thu, 07 Nov 2019 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
people did not want bjp  government in the state : salja
जनता नहीं चाहती थी की भाजपा पार्टी के सरकार बने इसलिए जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं दिया लेकिन सत्ता की भूख से भाजपा ने अपने विरोधी के साथ मिल कर सरकार बनाई है। यह बात कांग्रेस पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने सफीदों में कही। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से 11 नवंबर को जींद में भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन में आने का आह्वान किया। कुमारी सैलजा ने कहा कि सफीदों की जनता ने एक इमानदार, समाजसेवी, नरम दिल व मजबूत नेता को जीताकर विधानसभा भेजा है। इसके लिए पूरी कांग्रेस पार्टी हलके की जनता का धन्यवाद करती है।
विज्ञापन

देश की कमजोर अर्थव्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री मोदी को जवाब देना चाहिए लेकिन उन्हें विदेशी दौरों से फुरसत ही नहीं है। किसानों की फसल खरीदी नहीं जा रही है। किसानों को उनकी फसल का एमएसपी नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

युवा को रोजगार नहीं मिल रहा बल्कि सरकार की गलत नीतियों के कारण युवाओं को नौकरी से हाथ धोना पड़ रहा है। जिसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा कुमारी सैलजा ने कार्यकर्ताओं को अभी से अगले चुनाव के लिए तैयारी करने के लिए कहा है। उन्होंने ने कहा कि इस बार के चुनाव में भाजपा पार्टी के 75 पार के नारे के मिथक को हरियाणा की जनता ने स्वीकार नहीं करते हुए पूरे देश की जनता की आंखें खोल दी है। आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी पुरे जोश से प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत करते हुए पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। इस मौके पर कांग्रेस नेता नरेंद्र खर्ब, अरुण खर्ब, रणबीर भुसलाना, विक्रम कुंडू, अनिल कुंडू, धर्मपाल सिंहमार, एमसी चंदन और यशपाल रेडू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed