फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Payment of Rs 1.59 billion for purchased PR paddy stuck

Jind News: खरीदे गए पीआर धान का 1.59 अरब रुपये का भुगतान अटका

Mon, 14 Oct 2024 10:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 14 Oct 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Payment of Rs 1.59 billion for purchased PR paddy stuck
14जेएनडी11: जींद की अनाजमंडी में लगी पीआर धान की ढेरियां।
जींद। इस बार जिले में धान बेचने में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले एक सप्ताह तक मंडियों में पीआर धान को नमी के नाम पर नहीं खरीदा गया। जब किसानों ने नरवाना मंडी को ताला लगाया को खरीद शुरू हो पाई, मगर जींद मंडी में 17 दिन बाद सोमवार को यह काम शुरू किया गया। अब किसानों को खरीदे गए धान की पेमेंट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिले की 14 अनाज मंडियों में 11741 किसानों का सोमवार तक 687730 क्विंटल पीआर धान खरीदा जा चुका है। बेचे गए इस धान की कीमत 1 अरब 59 करोड़ 55 लाख रुपये बनती है। सरकार ने आदेश दिया है कि धान खरीदने के 72 घंटे के अंदर किसानों को पेमेंट करना है, लेकिन एजेंसियों की खरीद करके उठान नहीं करने की लापरवाही के कारण सरकार के नियमों पर पानी फेरा जा रहा है। इसके चलते किसान आढ़तियों के पास रुपये कब खाते में आएंगे, इसकी जानकारी लेने के लिए चक्कर काट रहे हैं। यहां पर भी किसानों को कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। इस बार जिले में मिलर्स की हड़ताल ने शेड्यूल बिगाड़ दिया है। हड़ताल के चलते खरीद एजेंसियों ने भी पीआर धान की खरीद समय पर नहीं की है।
विज्ञापन


जींद अनाज मंडी में 17 दिन बाद शुरू हुई खरीद

जींद की अनाज मंडी में सरकार के निर्देश के 17 दिन बाद पीआर धान की खरीद शुरू हो पाई है। अब तक जींद की अनाज मंडी में 11070 क्विंटल की आवक हुई है। सोमवार शाम को नाम मात्र ही एकाध ढेरी की खरीद की गई। इस मंडी में बीते कई दिनों से आवक भी बढ़ी हुई थी, लेकिन अभी खरीद शुरू होने के बाद किसानों को पेमेंट के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ेगा। इस पर सरकार और जिला प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीआर धान की खरीद के बाद उठान समय पर नहीं होने के कारण किसानों की पेमेंट में देरी हुई है। उम्मीद है कि मंगलवार को खरीदे गए पीआर धान की पहली पेमेंट किसानों के खाते में लगभग दस करोड़ रुपये की डाल दी जाएगी। कुछ मंडियों में धान की आवक ज्यादा है तो उठान के अनुसार ही किसानों के खातों में पेमेंट डाल दी जाएगी। इसके लिए मुख्यालय स्तर से प्रक्रिया चल रही है। -राजेश आर्य, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, जींद।

14जेएनडी11: जींद की अनाजमंडी में लगी पीआर धान की ढेरियां।

14जेएनडी11: जींद की अनाजमंडी में लगी पीआर धान की ढेरियां।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed