जींद। भ्रष्ट के नाम से पटवारियों की सूची जारी करने के बाद पटवारियों ने चौथे दिन वीरवार को काली पट्टी बांध विरोध दर्ज करवाया और डिशनल सर्कल का काम नहीं किया। पटवारियों द्वारा पांच दिन का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार तक जारी रहेगा।
जींद पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन के जिला प्रधान सूबे सिंह ने कहा कि 16 जनवरी को विभागीय जांच के बिना ही किसी अज्ञात एजेंसी से रिपोर्ट करवाकर पटवारियों को भ्रष्ट करार दिया गया, यह न्याय संगत नहीं । उनकी मांग है कि इस लिस्ट को तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक लिस्ट को निरस्त नहीं किया जाता, वह अपने मूल सर्कल को छोड़कर किसी भी दूसरे सर्कल का काम नहीं करेंगे। प्रेस सचिव रविदत्त रविदत्त ने कहा कि शुक्रवार को भी पटवारी पहले की तरह काले बिल्ले लगाकर रोष जाहिर करेंगे। वहीं पटवारियों के एडिशनल सर्कल छोड़े जाने से लोगों के फर्द निकलवाने, नक्शा बनवाने, जाति प्रमाण पत्र व आय प्रमाण पत्र सहित अन्य कार्य अटके हुए हैं।