{"_id":"65678be0304a63d7050d2184","slug":"patalkot-express-will-remain-canceled-till-10th-december-due-to-interlocking-jind-news-c-199-1-sroh1006-9437-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: इंटरलॉकिंग के चलते दस दिसंबर तक रद्द रहेगी पातालकोट एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: इंटरलॉकिंग के चलते दस दिसंबर तक रद्द रहेगी पातालकोट एक्सप्रेस
Thu, 30 Nov 2023 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
29जेएनडी14-पतालकोट एक्सप्रेस के रद्द होने के चलते इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार होते यात्री। संवा
जींद। दिल्ली और बठिंडा की तरफ ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खास खबर हैं। दिसंबर महीने में उन्हें पातालकोट एक्सप्रेस और अवध-असम एक्सप्रेस में सफर करने से महरूम रहना पड़ेगा। रेलवे ने इन दोनों ट्रेनों के आवागमन पर रोक लगाई है।
अवध-असम एक्सप्रेस दिसंबर से अगले तीन महीने तक सोमवार और बुधवार को रद्द रहेगी। वहीं पातालकोट एक्सप्रेस दस दिसंबर तक रद्द रहेगी। इन दोनों ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मथुरा जंक्शन पर इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेन नंबर 14624 पातालकोट एक्सप्रेस दस दिसंबर तक रद्द रहेगी। वहीं 14623 ट्रेन नंबर 11 दिसंबर तक रद्द रहेगी। वहीं धुंध के चलते लालगढ़ से डिब्रूगढ़ को जाने वाली 15910 अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन को सप्ताह में एक दिन बुधवार को बंद किया गया है। यह ट्रेन चार दिसंबर से 27 फरवरी तक सप्ताह में एक दिन रद्द रहेगी। वहीं 15909 अवध असम डिबूरगढ़ से लालगढ़ आने वाली ट्रेन चार दिसंबर से 26 फरवरी तक सप्ताह में प्रत्येक सोमवार को रद्द रहेगी। अवध-असम ट्रेन नंबर 15909 सुबह न्यूतीनसुकिया जंक्शन से सुबह दस बजकर 40 मिनट पर चलकर सिलीगुड़ी, मुज्जफरनगर, लखनऊ, हरदोई, बरेली, गाजियाबाद और दिल्ली के रास्ते शाम छह बजकर दस मिनट पर जींद जंक्शन पर पहुंचती है। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद हनुमानगढ़ होते हुए सात बजकर 40 मिनट पर डिब्रूगढ़ पहुंचती है। वहीं ट्रेन नंबर 15910 शाम सात बजकर 50 मिनट पर लालगढ़ से चलती है जो सुबह लगभग साढ़े चार बजे जींद जंक्शन पहुंचती है। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन दोपहर दो बजे के बाद डिब्रूगढ़ पहुंचती है।
सरकारी कार्यालयों में आने वाले लोगों को होगी परेशानी
पातालकोट एक्सप्रेस के दस दिसंबर तक रद्द रहने से सरकारी कार्यालयों में आने वाले कर्मचारियों को ज्यादा परेशानी होगी। हालांकि इन ट्रेन में प्रतिदिन नरवाना, उचाना और जींद से काफी संख्या में लोग दिल्ली की तरफ जाते हैं। वहीं कुछ तो दैनिक यात्री भी हैं। इनके अलावा जो कर्मचारी जींद सरकारी कार्यालयों में लगे हुए हैं। वह भी इस ट्रेन का सहारा लेकर जींद पहुंचते हैं, क्योंकि यह ट्रेन सुविधाजनक है। अब कर्मचारियों को 14024 कुरुक्षेत्र-जींद डीएमयू ट्रेन में ही आना पड़ेगा।
विज्ञापन
मथुरा में इंटरलॉकिंग के चलते पातालकोट एक्सप्रेस दस दिसंबर तक रद्द रहेगी। इसके अलावा अवध-असम एक्सप्रेस भी चार दिसंबर से 26 फरवरी तक सप्ताह में सोमवार और बुधवार को बंद रहेगी।
-- जयप्रकाश, स्टेशन अधीक्षक, जींद जंक्शन