फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Passengers in metro are increasing due to waterlogging on roads in Mundka

Jind News: मुंडका में सड़कों पर पानी भरने से मेट्रो में बढ़ रहे यात्री

Fri, 29 Aug 2025 02:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Passengers in metro are increasing due to waterlogging on roads in Mundka
फोटो 51 : मुंडका केे पास टूटी सड़क। स्रोत पाठक
बहादुरगढ। टिकरी बॉर्डर से नांगलोई तक की सड़क टूटी होने के कारण लोग लगातार दिल्ली मेट्रो में सफर कर रहे हैं। इससे मेट्रो में भीड़ बढ़ रही है। मुंडका के पास हालात बद से बदतर हैं। यहां पर बारिश का पानी सड़कों पर भरा हुआ है। लोगों को वाहन लेकर चलना तो दूर पैदल चलने में भी परेशानियां आ रही हैं।
विज्ञापन

इसके चलते बहादुरगढ़ से अपने वाहन में दिल्ली में सफर करने वालों ने भी मेट्रो का सहारा लेना शुरू कर दिया है। वहीं आमजन ने जब तक सड़क ठीक नहीं हो जाती, डीएमआरसी अधिकारियों से मेट्रो में कोच बढ़ाने की मांग की है। मेट्रो में पहले के मुकाबले भीड़ बढ़ गई है। पहले जहां बहादुरगढ़ से मेट्रो में 60 हजार यात्री सफर तय करते थे। वहीं मुंडका में पानी भरने की वजह से यह संख्या 75 हजार पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ के दैनिक यात्रियों ने डीएमआरसी से मांग की है कि बहादुरगढ़-इंद्रलोक और कीर्ति नगर ग्रीन लाइन पर मेट्रो कोच की संख्या बढ़ाई जाए। ताकि यात्री आसानी से यह सफर तय कर सकें। लोगों का कहना है कि मुंडका के पास सड़क पूरी तरह टूटी होने के कारण वाहन चालकों को आवागमन में बाधा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके कारण अपने वाहन से पीरागढ़ी तक का रास्ता तय करनेे में दो से ढाई घंटे का समय लग जाता है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली-रोहतक दैनिक रेल यात्री समिति के प्रवक्ता सतपाल हाडा ने कहा कि ग्रीन लाइन पर चल रही मेट्रो को 6 से 8 डिब्बों के साथ संचालित करने के लिए दिल्ली मेट्रो व दिल्ली सरकार से मांग की है।
वैसे तो पिछले कई सालों से दिल्ली की प्रमुख लाइनों पर चलने वाली दिल्ली मेट्रो ट्रेन की सभी गाड़ियों को 6 से 8 डिब्बों के साथ संचालन किया जा रहा है परंतु कीर्ति नगर/इंद्रलोक -बहादुरगढ़ ग्रीन लाइन पर अभी भी चार डिब्बों वाली गाड़ी का संचालन किया जा रहा है जबकि इस लाइन पर यात्रियों की संख्या बढ़ चुकी है।
बहादुरगढ़ के ओमेक्स सिटी से अपने वाहन से दिल्ली जाने वाले योगेश गुप्ता, लालचंद कॉलोनी से देवेंद्र कौशिक, सुनील कुमार, पवन शर्मा ने बताया कि मुंडका से टिकरी बॉर्डर तक सड़क की हालत जर्जर अवस्था में होने के कारण आमजन अपने वाहन की बजाय मेट्रो ट्रेन से आ जा रहे है जिससे सुबह-शाम चार डिब्बों की गाड़ी कीर्ति नगर, इंद्रलोक व होशियार सिंह स्टेशन से ही पूरी तरह फुल हो जाती है।

यहां तक लोगों को एक-दो गाड़ी छोड़नी पड़ जाती है। दिल्ली रोहतक दैनिक रेल समिति ने दिल्ली मेट्रो व दिल्ली सरकार से मांग की है कि ग्रीन लाइन पर चल रही ट्रेन को भी छह डिब्बों के साथ संचालित किया जाए।



े-फोटो 51 : मुंडका केे पास टूटी सड़क। स्रोत पाठक



----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed