फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Panchayat of Khaps will be held in Jind on December 23 to demand changes in Hindu Marriage Act

हिंदू मैरिज एक्ट में बदलाव की मांग: 23 को जींद में जुटेंगी खाप पंचायतें, मांग- समगोत्र, एक ही गांव व पड़ाेसी गांव में शादियां पर लगे प्रतिबंध 

Mon, 20 Dec 2021 07:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 20 Dec 2021 07:51 PM IST
सार

प्रदेश की सभी खाप पंचायतों को आमंत्रित किया गया है। खाप पंचायत में हिंदू विवाह अधिनियम के लिए ड्रॉफ्ट कमेटी का गठन किया जाएगा।

विज्ञापन
Panchayat of Khaps will be held in Jind on December 23 to demand changes in Hindu Marriage Act
अर्बन इस्टेट स्थित जाट धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान बातचीत करते देवव्रत ढांडा व अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिंदू विवाह अधिनियम में बदलाव की मांग को लेकर प्रदेश भर की खाप पंचायतें फिर से मुहिम शुरू करेंगी। हालांकि करीब सात-आठ साल पहले भी खाप पंचायतों ने यह मामला उठाया था। 23 दिसंबर को हरियाणा के जींद की जाट धर्मशाला में खाप पंचायत का आयोजन होगा। इसमें प्रदेश की सभी खाप पंचायतों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


खाप पंचायत में एक कमेटी का गठन होगा, जो उत्तर भारत में चल रही विवाह की परंपराओं का ड्राफ्ट सरकार को भेजेगी। गौरतलब है कि खाप पंचायतें समगोत्र शादियां, एक ही गांव में शादियां व साथ लगते गांव में शादियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रही हैं।
विज्ञापन


अर्बन इस्टेट स्थित जाट धर्मशाला में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए ढांडा खाप के प्रधान देवव्रत ढांडा, सर्व जातीय खाप पंचायत के संयोजक टेकराम कंडेला व ढांडा खाप के महासचिव संदीप भारती ने कहा कि 23 दिसंबर को स्वर्गीय प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सर्व खाप पंचायत का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः हरियाणा की बड़ी खबरें: हिसार में व्यक्ति ने परिवार की हत्या कर की आत्महत्या और चंडीगढ़ को लेकर नया विवाद

पंचायत में प्रदेश भर के खापों से 36 बिरादरी के लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसमें सबसे पहला मुद्दा हिंदू विवाह अधिनियम में बदलाव के लिए योजना बनाने का है। ढांडा ने कहा कि चिकित्सा विज्ञान भी मानती है कि एक गोत्र में शादी होने से संतान कमजोर पैदा होती है। वहीं टेकराम कंडेला ने कहा कि एक गोत्र या आसपास के गांव में शादियां संस्कृति के खिलाफ है।


इससे आपसी भाईचारा खराब होता है। संदीप भारती ने कहा कि पंचायत में खाप प्रतिनिधियों की एक कमेटी बनाए जाएगी, जो हिंदू विवाह अधिनियम में बदलाव का पूरा ड्राफ्ट तैयार करेगी। यह ड्राफ्ट सरकार को भेजा जाएगा।

लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने पर खापों के साथ हो चर्चा

इस दौरान खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 साल कर रही है। इस प्रकार के संवेदनशील मुद्दों पर समाज की राय ली जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि फिलहाल खाप इसका विरोध नहीं कर रही हैं, लेकिन इसके कुछ दुष्परिणाम होंगे। इन पर भी सरकार को विचार करना चाहिए। संदीप भारती ने कहा कि लड़कियों की शादी की उम्र 18 से 21 साल करने पर सबसे ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र प्रभावित होगा। शहरों में लड़कियों की पढ़ाई पूरी होने के बाद ही 25 से 26 साल की उम्र में लड़कियों की शादी होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में लड़कियों की शादी जल्दी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed