{"_id":"65b56b7cd483b57492009186","slug":"padmashree-is-like-gods-offering-to-me-and-a-bath-in-ganga-jind-news-c-17-1-rtk1030-346765-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पद्मश्री मेरे लिए भगवान का प्रसाद व गंगा स्नान के समान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पद्मश्री मेरे लिए भगवान का प्रसाद व गंगा स्नान के समान
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
पद्मश्री के लिए चयनित हुए लोक कलाकार महावीर गुड्डू।
Link Copied
सफीदों (जींद)। हरियाणा ही नहीं बल्कि देश और विदेश में भी हरियाणवीं संस्कृति की अमिट छाप छोड़ने वाले प्रसिद्ध लोक कलाकार महावीर गुड्डू को पद्मश्री देने की घोषणा की गई है। उनके इस पुरस्कार के लिए चयनित होने पर हरियाणवीं संस्कृति प्रेमियों में खुशी की लहर है। इसके अलावा उन्हें सीएम मनोहर लाल, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल, राज्यसभा सांसद कृष्ण पंवार, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, कृषि मंत्री जेपी दलाल के अलावा अनेक नेताओं ने फोन पर बधाई दी। महावीर गुड्डू ने अपनी कला के क्षेत्र की शुरूआत के बारे में बताया कि वह उपमंडल सफीदों के गांव गांगोली में एक सामान्य परिवार में जन्मे और शिक्षा-दीक्षा के बाद वह शिक्षा विभाग में प्राध्यापक बने। 1972 से उन्होंने हरियाणवीं कला के क्षेत्र में अपना पहला कदम रखा था। हालांकि उनका परिवार कला व संस्कृति के क्षेत्र में नहीं रहा है, लेकिन उनके अंदर हरियाणवीं संस्कृति के बीच उस वक्त अंकुरित हुए जब उनके गांव में एक संत महात्मा आते थे और पूरे गांव में घूम-घूमकर बम लहरी गाया करते थे। वह उन साधु के पीछे-पीछे जाते थे और उनसे ही गाना सीखा। फिर उन्होंने शिव गायन सीखकर धोती-कुर्ता पहना और चिमटा बीन, बांसुरी और शंख को धारण किया। धोती-कुर्ता, चिमटा, बीन, बांसुरी और शंख आज उनकी पहचान है। महावीर गुड्डू पंडित लखमी चंद राज्य पुरस्कार, हरियाणा कला रत्न अवॉर्ड, पंडित लखमी चंद शिक्षा और संस्कृति पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। उनके लिए पद्मश्री पुरस्कार भगवान के प्रसाद व गंगा स्नान के समान है। इसके लिए प्रदेश की मनोहर लाल सरकार व चयन समिति के हार्दिक आभारी है। उन्होंने कहा कि हरियाणवीं संगीत में वह नए प्रयोग जरूर करें। संस्कृति की जड़ों को न छोड़कर अपने हुनर का परिचय दें। अगर हुनर में दम होगा तो सफलता उनके कदम जरूर चूमेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।