फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ORS center started in Uchana Civil Hospital

Jind News: उचाना नागरिक अस्पताल में ओआरएस सेंटर शुरू

Fri, 02 May 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 02 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
ORS center started in Uchana Civil Hospital
0जेएनडी35: उचाना के नागरिक अस्पताल में इलाज करवाने पहुंचे मरीज। संवाद
उचाना। बढ़ती गर्मी और प्रदूषण के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। नागरिक अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश के अनुसार मौसम परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण से बीमारियां बढ़ रही हैं। बच्चों में उल्टी और दस्त की समस्याएं सामने आ रही हैं। सांस रोगी गंभीर स्थिति में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


डॉ. योगेश ने गेहूं कटाई के मौसम में प्रदूषण स्तर अधिक होने के कारण गंभीर रोगियों को घर में रहने की सलाह दी है। अगर बाहर जाना जरूरी हो, तो मास्क पहनकर ही निकलें। वहीं उचाना सिविल अस्पताल में ऑरल डिहाइड्रेशन थेरेपी (ओआरटी) की सुविधा शुरू की गई है। यहां गर्मी के कारण उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीजों के लिए विशेष काउंटर स्थापित किया गया है। यहां मरीजों को मुफ्त ओआरएस उपलब्ध कराया जा रहा है। घर से बाहर निकलने वालों के लिए स्पेशल एडवाइजरी जारी की गई है कि वह सुबह के समय ज्यादा देर बाहर न निकलें, क्योंकि इस समय में सूरज की किरणों में पराबैंगनी किरणें ज्यादा होती हैं। बच्चों उल्टी, दस्त जैसी कोई समस्या होती है, तो उन्हें तुरंत ओआरएस का घोल दें और ज्यादा दिक्कत होने पर अपने नजदीकी अस्पताल में लेकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed