फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Organization to be formed to stop racial discrimination and harassment

Jind News: जातीय भेदभाव और उत्पीड़न रोकने के लिए बनेगा संगठन

Mon, 16 Feb 2026 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 16 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Organization to be formed to stop racial discrimination and harassment
15जेएनडी03-कुम्हार धर्मशाला में आयोजित बैठक में बोलते हुए रोशनलाल दुग्गल। स्रोत सदस्य
जींद। शहर की कुम्हार धर्मशाला में रविवार को अनुसूचित जाति ए और बी (डीएससी), बीसी ए और बी, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक समुदाय की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता डीएससी समाज एकता मंच जींद के प्रधान रोशनलाल दुग्गल ने की। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के मूलमंत्र पर विशेष बल दिया।
विज्ञापन

बैठक में वर्गों ने जिला स्तरीय संयुक्त संगठन बनाने का निर्णय लिया ताकि जातीय भेदभाव और उत्पीड़न पर अंकुश लगे। उन्हें सामाजिक न्याय, पूरा आरक्षण और समानता के अवसर मिले। बैठक में एससी, एसटी, डीएससी, बीसी और अन्य कमजोर वर्गों के लोगों के जातीय भेदभाव, उत्पीड़न, सामाजिक अन्याय जैसे मुद्दों एवं अन्य समस्याओं के समाधान एवं उनके हितों एवं अधिकारों की सामूहिक रूप से पैरवी करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर 21 सदस्यीय ड्राफ्टिंग कमेटी का गठन कर भविष्य की रूपरेखा तैयार करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में इन वर्गों की संयुक्त रूप से समन्वय समिति व संगठन को मजबूत बनाने, विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका समेत सभी क्षेत्रों में आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व, हिस्सेदारी और यूजीसी के नए नियमों और प्रावधानों के समर्थन में विशेष रूप से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एससी की तर्ज पर बीसी के हितों के लिए विधायिका में भी 27 फीसदी आरक्षण का प्रावधान होना चाहिए ताकि पिछड़ा वर्ग ए और बी का भी उत्थान हो सके। इसके लिए उन्होंने संयुक्त रूप से संगठित होकर संघर्ष करने की जरूरत बताई।

बैठक में धर्मपाल तंवर, जयकुमार पंवार, पिछड़ा वर्ग कल्याण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र शास्त्री सैन, सेवानिवृत डीआईपीआरओ सुरेंद्र वर्मा, सूरत सिंह बिश्नोई, राष्ट्रीय वाल्मीकि महासभा के जिलाध्यक्ष कमल चौहान, रामजीलाल कश्यप, विजय आर्य, सुलतान सिंह आर्य, धर्मपाल सिंहमार, प्रधान राजेश पहलवान, जोगेंद्र सिंह, पालसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed