{"_id":"6834bdc13793bf3c2204355b","slug":"opposition-to-handing-over-rural-water-works-to-gram-panchayats-jind-news-c-199-1-jnd1002-135323-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ग्रामीण जलघरों को ग्राम पंचायतों को सौंपने का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ग्रामीण जलघरों को ग्राम पंचायतों को सौंपने का किया विरोध
Tue, 27 May 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 27 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
26जेएनडी16-जलघरों को ग्राम पंचायतों को सौंपे जाने का विरोध करते हुए कर्मचारी। संवाद
- फोटो : kathua news
जींद। ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग से परिमंडल कार्यालय परिसर में पहुंचे। यहां ग्रामीण जलघरों को ग्राम पंचायतों को सौंपने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान जितेंद्र शर्मा ने की। मंच का संचालन जिला सचिव सुरेश शर्मा ने किया। मुख्य वक्ता नरेंद्र धीमान ने कहा कि ग्रामीण जलापूर्ति सरकार ग्राम पंचायतों के अधीन कर रही है। इस कारण कर्मचारी वर्ग में बहुत अधिक रोष है। संगठन इसका घोर विरोध करता है। सरकार अपना फैसला वापस ले नहीं तो पूरे हरियाणा के कर्मचारी लामबंद होकर सरकार का विरोध करेंगे।
प्रांतीय महासचिव अमरीक सिंह ने कहा कि कौशल कर्मचारी के लिए बनाया गया सेवा सुरक्षा अधिनियम अभी तक धरातल पर लागू नहीं किया गया। इस कारण कच्चे कर्मचारियों में भारी रोष है।
विज्ञापन
इस माैके पर कश्मीरी लाल, राजेंद्र गौतम, अजीत, ईश्वर शर्मा, बीरबल शर्मा, जोगिंद्र श्योराण, सीताराम, सुनील, प्रदीप, संदीप शर्मा, तकदीर, जसवंत, सुखविंद्र सिंह, मोहित, सुरेश और बंसी लाल भी मौजूद रहे।