फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Open manholes near grain market and market committee office

Jind News: अनाज मंडी और मार्केट कमेटी कार्यालय के पास खुले पड़े मैनहोल

Mon, 18 Mar 2024 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 18 Mar 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Open manholes near grain market and market committee office
17जेएनडी39: खुले पड़े मेनहाल के ढक्कन। संवाद
उचाना। अनाज मंडी और मार्केट कमेटी कार्यालय के पास खुले मैनहोल किसी भी राहगीर की जान जोखिम में डाल सकते हैं। यहां से दिन-रात हजारों लोग आवागमन करते हैं। इनमें अधिकारी भी शामिल हैं, लेकिन उनको खुले मैनहोल दिखाई नहीं दे रहे या फिर इनके प्रति गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन


खुले मैनहोल के कारण पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद भी प्रशासन ने सबक नहीं लिया। इस रोड पर सरकारी विभागों के तीन कार्यालय लगते हैं। इसके अलावा अनाज मंडी में भी यहां से ही आना-जाना रहता है। संबंधित विभाग के अधिकारी खुले मैनहोल को बंद कराने की जहमत नहीं उठा रहे हैं । शायद प्रशासन को यहां पर बड़े हादसे का इंतजार है। एसडीएम गुलजार मलिक ने बताया कि उनको मैनहोल खुले होने की सूचना नहीं थी। संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश देकर इनको तुरंत बद करवाया जाएगा, ताकि यहां पर कोई भी हादसा होने से बचा जा सके।

17जेएनडी39: खुले पड़े मेनहाल के ढक्कन। संवाद

17जेएनडी39: खुले पड़े मेनहाल के ढक्कन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed