फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   One lakh one thousand 302 people were screened under the 100-day TB screening programme.

Jind News: 100 दिन के टीबी जांच कार्यक्रम के तहत हुई एक लाख एक हजार 302 की स्क्रीनिंग

Thu, 06 Feb 2025 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
One lakh one thousand 302 people were screened under the 100-day TB screening programme.
06जेएनडी24: जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. पालेराम कटारिया जानकारी देते हुए। संवाद - फोटो : mathura
जींद। 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने के निर्देशों के तहत स्वास्थ्य विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सात दिसंबर से शुरू किए गए अभियान के तहत 70 शिविर लगाकर 1,01,302 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें 4188 लोगों के एक्सरे किए गए। साथ ही 3256 लोगों के बलगम की जांच की गई है। इसमें स्वास्थ्य विभाग को टीबी के 27 नए मरीज संक्रमित मिले।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का यह अभियान 24 मार्च तक जारी रहेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए स्पेशल टीम तैयार की गई है। इसमें एक एनयू, एक एनसीडी, एक एमएनयू, एक टीबी स्पेशलिस्ट, एक इम्युनाइजेशन कर्मी को शामिल किया गया है। टीमें आगामी 100 दिन तक टीबी के मरीजों की खोज करने का काम करेंगी। वहीं, अब टीबी मरीज को 500 रुपये की बजाए एक हजार रुपये दिए जाएंगे। जहां टीबी के मरीज मिलने की संभावना ज्यादा है, वहां स्पेशल एमनएनयू की गाड़ी जा रही है। जांच के दौरान जो भी सर्दी खांसी के मरीज मिलेंगे, उनकी स्पेशल जांच की जा रही है। तीन सप्ताह से ज्यादा समय से खांसी वाले मरीजों की स्पेशल स्क्रीनिंग की जा रही है। इनका मौके पर ही आरआईयू सिस्टम से एक्स-रे किया जा रहा है। अगर वहां एआई सिस्टम यह बताता है कि उसे टीबी की संभावना हो सकती है तो मौके पर ही बलगम का सैंपल लेकर सीबी नेट मशीन से जांच की जा रही है। एक मरीज को ठीक होने में छह महीने का समय लगता है। वहीं, जिले की 19 टीबीमुक्त ग्राम पंचायतों को जून में सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन

बाक्स
इस तरह दी जाती है टीबी के मरीजों को दवाइयां
25 से 34 किलो भारवर्ग वाले मरीजों को 2 टैबलेट, 35 से 49 किलो वालों को 3 टैबलेट, 50 से 64 किलो वालों को 4 टैबलेट, 65 से 75 किलो को 5 टैबलेट और 75 से ज्यादा किलोभार के मरीज को छह टैबलेट दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
स्वास्थ्य विभाग की टीमें कर रही स्पेशल स्क्रीनिंग

सौ दिन के अभियान के दौरान विभाग के कर्मियों की ओर से घर-घर पहुंचकर टीबी के मरीजों की जांच कर रही है। जिले में तीन एमएमयू जगह-जगह जांच कर रही हैं। एक लाख एक हजार 302 लोगों की स्क्रीनिंग में 27 टीबी के मरीज नए मिले हैं। आगामी 24 मार्च तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आज एक लाख की आबादी पर टीबी के मरीजों की संख्या 237 से घटकर मात्र 47 रह गई है, जबकि मृत्यु दर जो पहले एक लाख पर 28 थी और अब यह घट कर मात्र तीन रह गई है।
-डाॅ. पालेराम कटारिया, जिला क्षय रोग अधिकारी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed