फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   On the pretext of her birthday, a minor girl was taken to a hotel and gang-raped and a video was made

Jind News: नाबालिग छात्रा को जन्मदिन के बहाने होटल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाया

Fri, 14 Jun 2024 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
On the pretext of her birthday, a minor girl was taken to a hotel and gang-raped and a video was made
जींद। सफीदों रोड स्थित निजी होटल में नाबालिग छात्रा के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। महिला थाना पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर थानाक्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी निजी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा है। एक दिसंबर 2023 को उसकी बेटी के सहपाठी शुभम, रजत, शिवम, दर्पण उसकी बेटी को जन्मदिन पार्टी के बहाने सफीदों रोड स्थित होटल में ले गए। जहां पर चारों ने उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी बेटी को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। आरोपियों ने अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी बेटी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जब उसकी बेटी ने आरोपियों की बात मानने से इन्कार कर दिया तो अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

महिला थाना की जांच अधिकारी ऊषा ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर शुभम, रजत, शिवम, दर्पण के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने, बंधक बनाने व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed