फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   On November 24, four passengers will be canceled and three trains will run late.

Jind News: 24 नवंबर को चार पैसेंजर रद्द व तीन ट्रेन देरी से चलेंगी

Fri, 22 Nov 2024 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
On November 24, four passengers will be canceled and three trains will run late.
21जेएनडी02-रेलवे जंक्शन जींद पर खड़ी इंटरसिटी में सवार होते यात्री। संवाद
जींद। दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर 24 नवंबर को चार घंटे ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण चार पैसेंजर ट्रेन और तीन ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यह ब्लॉक सुबह साढ़े 11 बजे शुरू होगा, जो साढ़े तीन बजे तक चलेगा। यह ब्लॉक 114 नंबर फाटक पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

फिलहाल यहां निर्माणाधीन अंडरपास बन रहा है और वहां सेफ्टी फिटिंग हटाने का कार्य किया जाएगा। 12482 श्रीगंगानगर इंटरसिटी और 04991 कुरुक्षेत्र-जींद पैसेंजर ट्रेन जींद आने के बाद लिया जाएगा। इसके बाद ट्रेनों का आवागमन बंद कर दिया जाएगा। इससे 04453 नई दिल्ली-जींद जो नौ बजकर 40 मिनट पर दिल्ली से रवाना होती है और तीन बजकर दस मिनट पर जींद पहुंचती है।
विज्ञापन

वहीं, 04456 जींद-नई दिल्ली पैसेंजर ढाई बजे जींद से रवाना होती है और छह बजे नई दिल्ली पहुंच जाती है। इसके अलावा 04987 नई दिल्ली-जींद पैसेंजर नई दिल्ली से सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर रवाना होती है और 15 बजकर 35 मिनट पर जींद पहुंच जाती है। 04988 जींद-दिल्ली पैसेंजर 15 बजकर 50 मिनट पर जींद जंक्शन से रवाना होती है और 19 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली जंक्शन पहुंच जाती है। यह ट्रेन 23 नवंबर को रद्द रहेंगी। वहीं, 04084 हिसार से जींद आने वाली ट्रेन को हिसार से ही दो घंटे की देरी से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

12481 श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस को भी शकूरबस्ती जंक्शन से 50 मिनट की देरी से चलाया जाएगा। इनके अलावा रोहतक से जींद आने वाली 04971 ट्रेन को भी दो घंटे की देरी से चलाया जाएगा। यह ट्रेन रोहतक जंक्शन से 9 बजकर 30 मिनट पर रवाना होती है जो 13 बजकर 45 मिनट पर जींद जंक्शन पहुंच जाती है। वहीं, 04456 पैसेंजर के रद्द होने के चलते 04457 को दिल्ली से जींद के लिए चलाया जाएगा। यह ट्रेन रात 18 बजकर 40 मिनट पर रवाना होगी, जो 21 बजकर 50 मिनट पर जींद जंक्शन पहुंचेगी।


वर्जन

24 नवंबर को फाटक 114 पर निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास पर साढ़े 11 से साढ़े 15 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण चार ट्रेनों को रद्द रखा जाएगा। वहीं, कुछ ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा।

-जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed