फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Officers and employees engaged in election duty got exercise

चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की हुई फ ाइनल रिहर्सल

Fri, 17 Jun 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Officers and employees engaged in election duty got exercise
जींद। नगर पालिका सफीदों के चुनाव को लेकर रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम सत्यवान मान ने वीरवार को नगर के सरला देवी कॉलेज में चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव कार्यों का अभ्यास कराया। कहा कि राज्य चुनाव आयोग ने पीठासीन अधिकारियों के कार्यों को लेकर हैंडबुक तैयार की है। मतदान से पहले सभी पीठासीन अधिकारी इसे अच्छी तरह पढ़ लें। इसके साथ ही किट मिलेगी जिसमें तीन तरह की सामग्री।
विज्ञापन

किट में बूथ से संबंधित मतदाता सूची, चुनाव संबंधी फार्म और कार्बन पेपर व स्टैंप पैड आदि होंगे। मतदान की गोपनीयता भंग नहीं होनी चाहिए। ईवीएम निजी स्थान पर नहीं रखी जाएंगी। मतदान के दिन मतदान केंद्र पर दो ईवीएम रखी जाएंगी। एक मशीन प्रधान और दूसरी पार्षद पद के लिए होगी। प्रधान पद का मत डालने के बाद पार्षद पद का मत डाला जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि सबसे पहले पोलिंग एजेंटों की उपस्थिति में मॉक पोल कराएं। अगर पोलिंग एजेंट समय पर न पहुंचे तो सुपरवाइजर व केंद्र पर पहुंचे मतदाता की उपस्थिति में मॉक पोल कराया जाए। चुनाव के लिए ईवीएम की कंट्रोलिंग व बैलेट यूनिट मिलेंगी। मतदान के दौरान ईवीएम में खराबी आती है तो दोनों ईवीएम बदली जाएंगी। नई मशीन से मतदान आरंभ करने से पहले मॉक पोल कराएं। 19 जून को मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। पीठासीन अधिकारी मतदान शुरू होने के समय से एक घंटा पहले मॉक पोल जरूर करें। मतदान के दौरान महिला व पुरुषों की संख्या भी साथ-साथ अंकित करते जाए ताकि प्रति दो घंटे में दी जाने वाली रिपोर्ट में यह बताने में सुविधा हो कि कितने महिला व पुरुष मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
19 जून को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मतगणना 22 जून को सुबह आठ बजे शुरू होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। अगर 19 जून को किसी मतदान केंद्र पर रुकावट आती है तो उस मतदान केंद्र का चुनाव 21 जून को दोबारा कराया जाएगा।-सत्यवान मान, एसडीएम व रिटर्निंग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed