फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Obscene video made on call on WhatsApp, cheated of Rs 2.62 lakh in the name of stopping it from going viral

Jind News: व्हाट्सएप पर कॉल पर बनाया अश्लील वीडियो, वायरल से रोकने के नाम पर ठगे 2.62 लाख रुपये

Sat, 06 Jul 2024 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 06 Jul 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Obscene video made on call on WhatsApp, cheated of Rs 2.62 lakh in the name of stopping it from going viral
जींद। व्हाट्सएप कॉल कर अश्लील वीडियो बनाकर 2.62 लाख रुपये ठगने के आरोप में साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धारा के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


अलेना थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती करता है। 1 जुलाई को उसके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें सामने एक लड़की दिखाई दी। उसने तुरंत अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए। फिर उसने व्हाट्सएप कॉल काट दी। इसके बाद अगले दिन उसके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को राजेश अस्थान एसपी, दिल्ली क्राइम ब्रांच बताया। उसने कहा कि उनके पास तुम्हारा अश्लील वीडियो आया है। यह जल्द ही वायरल हो जाएगा, इसलिए वह यू ट्यूब मैनेजर का नंबर दे रहा है, उससे बात कर उसे डिलीट करवा दो। जब उसने मैनेजर के नंबर पर कॉल की तो उसने अपना नाम राहुल शर्मा बताया और उसने कहा कि वीडियो डिलीट करवाने के 52500 रुपये लगेंगे। तुम्हारे दो वीडियो हैं, इसलिए दो लाख दस हजार रुपये भेजने होंगे। फिर धीरे-धीरे उन्होंने दो लाख 62 हजार रुपये हड़प लिए। जांच अधिकारी सतबीर सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि हड़पने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed