फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Now you won't have to wait to get an X-ray done

Jind News: अब एक्स-रे करवाने के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार

Sun, 18 Feb 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 18 Feb 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Now you won't have to wait to get an X-ray done
उचाना एसएमओ डॉ. जेके मान। संवाद
उचाना। नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों को अपनी बीमारी संबंधित एक्स-रे को लेकर अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यहां पर रिक्त रेडियोग्राफर के पद पर स्थायी नियुक्ति होने से अब हर रोज एक्स-रे अस्पताल में होने लगे है। यहां पर रिक्त पद के चलते लोगों को एक्स-रे करवाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सामाजिक संगठनों द्वारा डिप्टी सीएम, स्वास्थ्य मंत्री से पत्र लिख कर इस पद पर स्थायी नियुक्ति की मांग भी की थी। कई महीनों से रिक्त नेत्र चिकित्सक के पद पर भी डॉक्टर की नियुक्ति होने से नेत्र संबंधित मरीजों को अब दूसरे अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। नेत्र संबंधित विशेषकर ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य कागजात के लिए नेत्र चिकित्सक नहीं होने से लोगों को जींद, नरवाना जाना पड़ता था। कुछ दिन पहले ही रिक्त पद पर नियुक्त हुई है।
विज्ञापन

मरीजों को होगा फायदा

रामनिवास करसिंधु, सुरेश गर्ग, तरषेम, चांदी शर्मा ने कहा कि नागरिक अस्पताल में एक्स-रे मशीन तो थी लेकिन रेडियोग्राफर का पद रिक्त होने से परेशानी हो रही थी। यहां कभी सप्ताह में दो दिन जींद से रेडियोग्राफर आता था तो कभी पद रिक्त हो जाता था। ऐसे में एक्स-रे को लेकर लोगों को परेशानी होती थी। अब यहां पर स्थायी रेडियोग्राफर की नियुक्ति हो गई है। ऐसे ही नेत्र चिकित्सक के आने से भी लोगों को रही परेशानी दूर हुई है। ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य कागजात जिन पर नेत्र चिकित्सक की रिपोर्ट होती है उनको लेकर परेशानी होती थी तो आंखों के मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन


एक्स-रे मशीन को लेकर स्थाई तौर पर रेडियोग्राफर की नियुक्ति हो गई है तो नेत्र चिकित्सक का जो पद रिक्त था उस पर भी नियुक्ति हुई है। निरंतर जो पद रिक्त है उन पर नियुक्तियां हो रही हैं। डॉ. जेके मान, एसएमओ, उचाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed