{"_id":"687563c9c3a4f578970df726","slug":"now-there-will-be-no-shortage-of-fertilizers-paddy-crop-will-get-new-speed-jind-news-c-199-1-sroh1009-137793-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अब नहीं होगी खाद की किल्लत, धान की फसल को मिलेगी नई रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अब नहीं होगी खाद की किल्लत, धान की फसल को मिलेगी नई रफ्तार
Tue, 15 Jul 2025 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 15 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
14जेएनडी17: नरवाना सहकारी खाद वितरण केंद्र के बाहर खाद लेने के लिए किसानों की लगी लाइन। संवाद
नरवाना। धान की बुवाई इन दिनों पूरे जोरों पर है और किसान दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, ताकि फसल अच्छी हो सके। ऐसे में उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत होती है यूरिया खाद की लेकिन बीते कुछ दिनों से खाद की कमी से किसान परेशान थे। अब इससे पूरी तरह से राहत मिली है।
सोमवार को नरवाना की पुरानी अनाज मंडी स्थित दी हरियाणा सहकारी विपणन प्रसाधन केंद्र पर लंबी कतार लगी हुई थी। इस बीच किसानों में खाद पहले लेने की होड़ तो लगी हुई थी, लेकिन कृषि विभाग नरवाना के अधिकारी मौके पर मौजूद रह कर खाद वितरण की प्रक्रिया को सुचारू रूप से चला रहे थे। पहले हुई खाद की कमी से किसान यह चिंता जता रहे थे कि कहीं खाद की कमी उनकी मेहनत पर पानी न फेर दे। लेकिन अब किसानों के लिए राहत की बड़ी खबर है।
जिले में लगभग 55,000 यूरिया के बैग पहुंच चुके हैं, जो कि सरकारी बिक्री केंद्रों के साथ-साथ प्राइवेट दुकानों पर भी उपलब्ध हैं। इससे अब किसानों को खाद के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा और उन्हें समय पर खाद मिल पाएगी। खरीद केंद्रों पर प्रत्येक किसानों को आधार कार्ड पर 10–10 यूरिया के बैग दिए जा रहे है।
विज्ञापन
जिले में खाद की आपूर्ति लगातार की जा रही है और किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। किसान भी इस आपूर्ति से काफी खुश हैं। किसानों ने बताया, पिछले हफ्ते खाद के लिए बड़ी परेशानी थी, लेकिन अब हमारे क्षेत्र में यूरिया की उपलब्धता से हम काफी राहत महसूस कर रहे हैं। समय पर खाद मिलने से फसल की बढ़वार अच्छी होगी।
–इन जगह हैफेड के सरकारी खरीद केंद्रों पर पहुंचे है इतने बैग
. सी एम एस जींद नई अनाज मंडी में 1000 बैग
.सी एम एस जींद पुरानी अनाज मंडी में 3000 बैग
.सी एम एस सफीदों में 2500 बैग
. सेल पॉइंट पिल्लूखेड़ा में 1500 बैग
.सी एम एस उचाना में 4000 बैग
.सी एम एस नरवाना में 4000 बैग