फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Now the trend of hot air has become tough, the mercury also stood at 40 degrees

Jind News: अब गर्म हवा का रुख हुआ कड़ा, पारा भी 40 डिग्री पर तन कर खड़ा

Sun, 16 Apr 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 16 Apr 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Now the trend of hot air has become tough, the mercury also stood at 40 degrees
जींद। जिले में कई दिनों से पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार के चल रहा है। इसके साथ ही दोपहर में गर्म हवा ने भी रुख कड़ा कर लिया है। इससे आमजन की परेशानी बढ़ गई है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। तेज हवा के साथ धूल भरे गुबार उड़ने लगे हैं। उधर, मौसम विशेषज्ञों ने बारिश होने की संभावना जताई है। यदि बारिश हुई तो मंडियों में खुले में पड़ा हजारों मीट्रिक टन गेहूं भीग सकता है। इससे किसानों को नुकसान होगा।
विज्ञापन

जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 14 प्रतिशत व हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 18 अप्रैल रात से 20 अप्रैल के दौरान बादल छाए रहने, हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इस समय गेहूं कटाई का सीजन चल रहा है। किसान परिवार खेतों में पसीना बहा रहे हैं। अधिकतर जगहों पर कंबाइन से गेहूं फसल को काटा जा रहा है। हालांकि इस समय वैशाख का महीना चल रहा है, लेकिन तपिश जेठ सी महसूस हो रही है। रविवार को दिन का आगाज तेज धूप के साथ हुआ। दिन चढ़ने के साथ गर्मी भी बढ़ने लगी। तापमान 40 डिग्री तक जा पहुंचा। भीषण गर्मी के चलते कम संख्या में लोग अपने घरों से बाहर दिखाई दिए। ऐसे में किसान परिवारों को सलाह है कि वो खेतों में पेयजल का प्रबंध रखें।
विज्ञापन


यह है पिछले एक सप्ताह का तापमान
तिथि

अधिकतम
न्यूनतम तापमान (सेल्सियस में)
16 अप्रैल

40 डिग्री

28 डिग्री
15 अप्रैल

41.8 डिग्री

20 डिग्री
14 अप्रैल

38 डिग्री

23 डिग्री
13 अप्रैल

37 डिग्री

22 डिग्री
12 अप्रैल

35 डिग्री

18 डिग्री
11 अप्रैल

36 डिग्री

19 डिग्री
10 अप्रैल

34 डिग्री

18 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed