{"_id":"624b2852c3ba5100a540bab3","slug":"now-roadways-buses-will-run-on-one-route-in-the-city-jind-news-rtk6429736149","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शहर में एक मार्ग पर चलेंगी रोडवेज की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शहर में एक मार्ग पर चलेंगी रोडवेज की बस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नया बस स्टैंड शुरू होने के बाद यात्रियों को आ रही परेशानियों से अब निजात मिलेगी। इसके लिए रोडवेज ने विशेष व्यवस्था की है। नई व्यवस्थाओं के तहत पटियाला चौक से शहर के अंदर से नए बस स्टैंड तक आने वाली बस अब पुराने बस स्टैंड से होकर नए बस स्टैंड तक जाएंगी। वहीं वापसी में यह बस सफीदों रोड के रास्ते अपने मार्ग पर पहुंचेंगी। इससे जहां यात्रियों को लाभ होगा, वहीं सड़क सुरक्षा में आ रही दिक्कतें भी कम होंगी। इसके लिए सभी संस्थान प्रबंधक व कार्य निरीक्षक को आदेश जारी किए गए हैं।
दरअसल पांडू पिंडारा बाईपास पर 31 मार्च से नए बस स्टैंड पूरी तरह से शुरू हो गया है। नया बस स्टैंड शहर से बाहर होने के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। ऐसे में पुराना बस स्टैंड से यदि किसी यात्री को रोहतक जाना है तो वह पहले ऑटो में 20 रुपये किराया देगा और फिर बस स्टैंड आएगा। अब नई व्यवस्था के तहत पटियाला चौक से आने वाली सभी बस पुराना बस स्टैंड होकर निकलेंगी। इससे लोग पांच रुपये का टिकट लेकर नए बस स्टैंड पहुुंच सकेंगे।
भीड़ से मिलेगी राहत
बस स्टैंड आने व जाने वाली सभी बस सफीदों रोड से निकलने के कारण यहां काफी भीड़ भी रहती है। सफीदों रोड बेहद तंग मार्ग है और यहां काफी सारे कार गैराज हैं। इसके चलते वैसे ही भीड़ बनी रहती है। वहीं दोनों तरफ से बस आने के कारण यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में नई व्यवस्था होने से एक तरफ की बस को लोड सफीदों रोड पर कम होगा।
विज्ञापन
बाईपास पर भी बनेगी व्यवस्था
दरअसल नए बस स्टैंड पर जाने के लिए गोहाना रोड को ही सहारा लेना पड़ता है। यदि सफीदों रोड से बस आती है तो उसे लंबा चक्कर लगाकर गोहाना रोड के रास्ते बस स्टैंड पहुंचना पड़ता है। वहीं वापसी में सफीदों रोड से ही जाना पड़ता है। ऐसे में कुछ वाहन चालक गलत दिशा में अपने वाहन निकालते हैं। नई व्यवस्था बनने से वाहनों का गलत दिशा में चलना भी बंद हो जाएगा।
नहीं चली है सिटी बस सेवा
हालांकि बस परिचालन पूरी तरह से नए बस स्टैंड से शुरू हो चुका है लेकिन शहर में अभी तक सिटी बस सेवा शुरू नहीं हो सकी है। इसके चलते लोगों को ऑटो में महंगा किराया लगाना पड़ रहा है। ऐसे में लोग पुराने बस स्टैंड से बस में आसानी से नए बस स्टैंड तक पहुंच सकेंगे और यहां से अपने रूट की बस पकड़ सकेंगे। सफीदों रोड से प्रतिदिन करीब 60-70 बस निकलती हैं। यह सभी बस अब पुराने बस स्टैंड से होकर निकलेंगी।
टीम जींद सुधार ने की थी मांग
यह व्यवस्था करने के लिए टीम जींद सुधार के संयोजक सुनील वशिष्ठ शुक्रवार को एसपी से मिले थे। इसके अलावा उन्होंने रोडवेज महाप्रबंधक से भी बात की। ऐसे में सोमवार से यह व्यवस्था लागू हो गई है।
लोगों की सुविधा की शुरू की सेवा
लोगों की सुविधा के लिए तय किया है कि नए बस स्टैंड से हांसी, हिसार, नरवाना, बरवाला, पटियाला, लुधियाना, असंध, करनाल, कैथल व चंडीगढ़ मार्ग पर जाते हुए बस सफीदों रोड, सफीदों गेट, सब्जी मंडी व पटियाला चौक के रास्ते जाएंगी। जबकि इन मार्गों से वापसी में पटियाला चौक, सब्जी मंडी, एसडी स्कूल, रानी तालाब, पुराना बस स्टैंड के रास्ते नए बस स्टैंड तक आएंगी। इससे लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। यह व्यवस्था लागू कर दी गई है।
-जीएस दूहन, महाप्रबंधक, जींद डिपो।