फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Now registration and speed post will also be done from Common Service Center

सीएससी से अब करवा सकेंगे ग्रामीण पोस्टल स्पीड, पोस्ट और रजिस्ट्री

Wed, 22 Jun 2022 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Now registration and speed post will also be done from Common Service Center
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में योग क्रियाओं का प्रदर्शन करते बच्चे। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। अब आप अपने गांव के कॉमन हेल्स सेंटर (सीएससी) से भी स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री करा सकते हैं। यह सुविधा शुरू कर दी गई है। इसके शुरू होने के बाद अब ग्रामीणों को दूर शहर या कस्बों के डाकघर नहीं जाना पडे़गा। अपने ही गांव में ये सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

पहले इन सुविधाओं के लिए ग्रामीण समय निकालकर शहर में पहुंचते थे। पार्सल, पत्रों की स्पीड पोस्ट या रजिस्ट्री करते थे। इससे उनके पैसे के साथ-साथ समय भी अधिक लगाता था। कुल मिलाकर उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब इस नई पहल से ग्रामीणों को सुविधाएं तो होगी ही साथ डाक विभाग भी और मजबूत होगा। डाक विभाग और सीएससी के बीच हुए समझौते के बाद सीएससी के पोर्टल पर डाक विभाग के लिंक जोड़ा जा चुका है। इससे प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में खुले सीएससी संचालक पार्सल, स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री की बुकिंग आसानी से कर सकेंगे। शहरी क्षेत्रों में अब तक स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री और कोरियर की सुविधा तेज गति से हो रही थी। अब गांव की सीएससी पर यह गति शहर की तर्ज पर बढ़ेगी। गांव में अब यह सुविधा शुरू होने के बाद ग्रामीणों को शहर में आने से छुटकारा मिलेगा। समय के साथ धन की बचत भी होगी। शहर की दूरी और लिफाफे के वजन के हिसाब से रजिस्ट्री पार्सल आदि का शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन

बाक्स
सीएससी में शुरू की गई सुविधा
सीएससी में हाल ही मेें पार्सल, स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री की सुविधा शुरू की गई है। सीएससी पहुंच कर पार्सल की बुकिंग करवाने वालों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए सीएससी सेंटर के संचालकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस सुविधा को शुरू करवाने को लेकर सीएससी और डाक विभाग के बीच समझौता भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--कुलदीप शर्मा, जिला प्रबंधक राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed