फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Now only capable teachers will be posted in Model Sanskriti and PM Shri schools

Jind News: मॉडल संस्कृति और पीएम श्री स्कूलों में अब काबिल शिक्षक ही होंगे तैनात

Sun, 08 Jun 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 08 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Now only capable teachers will be posted in Model Sanskriti and PM Shri schools
नरवाना। प्रदेश सरकार ने राज्य के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों और पीएम श्री स्कूलों को शिक्षा का उत्कृष्ट केंद्र बनाने के लिए एक नई नियुक्ति नीति का ऐलान किया है। अब इन स्कूलों में शिक्षक नियुक्ति प्रतियोगी परीक्षा के जरिए ही होगी। यह फैसला शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाई देने की दिशा में सरकार का अहम कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी की गई नीति के अनुसार, अब इन इंग्लिश मीडियम स्कूलों में सरकारी शिक्षकों को ही चयनित किया जाएगा, लेकिन उन्हें लिखित परीक्षा और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी। सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि एक बार इन स्कूलों में नियुक्त हुए शिक्षक कम से कम 3 साल तक ट्रांसफर नहीं हो सकेंगे और अधिकतम 10 साल तक वहां सेवाएं दे सकेंगे। इस नीति से क्या बदलेगा यदि इसकी बात करें तो इस नीति से साफ है कि हरियाणा सरकार शिक्षा व्यवस्था को केवल ढांचे तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि उसमें गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित करना चाहती है और इसका सबसे बड़ा फायदा मिलेगा। वहीं हरियाणा गवर्नमेंट स्कूल प्रिंसिपल एसोसिएशन के पूर्व महासचिव रघुभूषण लाल गुप्ता ने कहा कि यह नीति छात्रों को श्रेष्ठ शिक्षक देने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन




-आंकड़ों में हरियाणा के मॉडल स्कूल

-1420 राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल

-468 मॉडल संस्कृति व पीएम श्री हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूल



-क्या हैं मॉडल संस्कृति और पीएम श्री स्कूल

मॉडल संस्कृति स्कूल योजना हरियाणा में वर्ष 2006 में शुरू की गई थी। यह स्कूल सीबीएससी से संबद्ध इंग्लिश मीडियम स्कूल है। पीएम श्री स्कूल योजना वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य है राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को जमीनी स्तर पर लागू करना।
विज्ञापन
विज्ञापन




-प्राइमरी और मुख्य शिक्षक

70 अंक की लिखित परीक्षा

30 अंक शैक्षणिक योग्यता के लिए

-टीजीटी, पीजीटी हेड मास्टर व प्रिंसिपल

60 अंक की लिखित परीक्षा

40 अंक शैक्षणिक योग्यता के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed