फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Now Congress will start Haryana's demand accounting program

Jind News: अब हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम शुरू करेगी कांग्रेस

Fri, 12 Jul 2024 03:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 12 Jul 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Now Congress will start Haryana's demand accounting program
11जेएनडी17 : दिल्ली में अ​भियान के बारे में सांसद दीपेंद्र हुड्डा से चर्चा करते पवन गर्ग। स्रोत
जींद। लोकसभा चुनाव से पहले जिस प्रकार कांग्रेस ने हर घर कांग्रेस, घर-घर कांग्रेस अभियान शुरू किया था, उसी तर्ज पर अब हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसके तहत हर शहर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस के अन्य बडे़ नेता दो-दो घंटे का कार्यक्रम करेंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस ने हरियाणा में 15 जनवरी से घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान चलाया था। इसके माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने जनता से सीधा संवाद किया था। इसमें महंगाई, बेरोजगारी, अपराध जैसे मुद्दों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए था। इसमें कांग्रेस की नीतियों और भाजपा सरकार की नाकामियों का जन जन तक प्रचार किया गया था।
विज्ञापन

अब विधानसभा चुनाव से पहले भी कांग्रेस इसी तर्ज पर हरियाणा मांगे हिसाब अभियान चलाएगी। इसकी शुरुआत 14 जुलाई से होगी। पहला कार्यक्रम सोनीपत में होगा। इसके बाद हर विधानसभा क्षेत्र में इस प्रकार के कार्यक्रम किए जाएंगे। इसमें कांग्रेस सरकार परिवार पहचान पत्र से परेशान लोगों को भी अपने साथ खड़ा करेगी। वहीं भ्रष्टाचार, महंगाई व कानून व्यवस्था इस अभियान के मुख्य मुद्दे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
जल्द जींद आएंगे दीपेंद्र हुड्डा
प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य पवन गर्ग ने बताया कि जल्द ही हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम जींद शहर में होगा। इसमें सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा दो घंटे लोगों के बीच रहकर उनकी बात सुनेंगे। इसमें खासकर आजकल अपराधियों के निशाने पर आए व्यापारियों का मुख्य मुद्दा रहेगा। इसके अलावा महंगाई तथा बेरोजगारी भी विशेष रूप से मुद्दे रहेंगे।
फोटो कैप्शन
11जेएनडी17 : दिल्ली में अभियान के बारे में सांसद दीपेंद्र हुड्डा से चर्चा करते पवन गर्ग। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed