{"_id":"6824edce56bc22d6f6030dd8","slug":"now-ac-fridge-two-seater-sofa-will-be-available-in-the-private-rooms-of-civil-hospital-jind-news-c-199-1-sroh1009-134654-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नागरिक अस्पताल के प्राइवेट रूम में अब एसी, फ्रिज, टू सीटर सोफा की मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नागरिक अस्पताल के प्राइवेट रूम में अब एसी, फ्रिज, टू सीटर सोफा की मिलेगी सुविधा
Thu, 15 May 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 15 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
14जेएनडी20: नागरिक अस्पताल में बनाए गए प्राइवेट रुम का वार्ड। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध करवाए जाने वाले प्राइवेट कमरे अब निजी अस्पतालों के प्राइवेट कमरों से बेहतर सुविधाओं युक्त मिलेंगे।
स्वास्थ्य विभाग के डीजी हेल्थ डाॅ. अनिल बिरला ने बुधवार को प्रदेशभर के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंस (वीसी) की। इसमें अस्पताल में बनाए गए प्राइवेट रूम को बेहतर सुविधाओं युक्त बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्राइवेट रूम में सभी सुविधाएं मरीज के लिए उपलब्ध होनी चाहिए। स्वास्थ्य अधिकारियों के दिशा-निर्देशों पर पुराने भवन में पांच कमरे तैयार करवाए गए हैं। हालांकि अभी यह कमरे नॉन एसी हैं, लेकिन जल्द ही इन कमरों में एसी भी इंस्टॉल करवाए जाएंगे। इसके लिए प्रस्ताव तैयार करवाया जा रहा है। इन कमरों की सुविधा के लिए मरीज को 500 रुपये प्रतिदिन का चार्ज भी देना होगा। पहले यह चार्ज केवल 100 रुपये निर्धारित किया था। नागरिक अस्पताल 200 बैड का है। यहां सौ बैड पुरानी बिल्डिंग तथा 100 बैड नई बिल्डिंग में मरीजों के लिए उपलब्ध हैं। काफी समय पहले केवल सौ रुपये में मरीजों को प्राइवेट कमरे उपलब्ध होते थे, लेकिन डिमांड न होने के चलते इन कमरों की लोग सुविधा नहीं ले रहे थे।
डीजी हेल्थ डाॅ. अनिल बिरला ने निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए प्राइवेट कमरे तैयार करवाए जाएं। इन कमरों में एसी, पर्दे, छोटा फ्रिज, बैठने के लिए टू सीटर सोफा सेट आदि का प्रबंध किया जाए।
विज्ञापन
पुराने भवन के तीसरे तल पर तैयार करवाए गए पांच कमरे
उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर पुराने भवन के तीसरे तल पर पांच कमरों को तैयार करवाया गया है। इन कमरों में अटैच बाथरूम हैं और बैड लगवाए गए हैं। इन पांच कमरों में से एक कमरा वीआईपी के लिए रिजर्व रहेगा, ताकि कोई भी इमरजेंसी आती है तो प्राइवेट कमरे की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। यहां नए बैड, पर्दे व वॉश रूम को सही करवा दिया गया है।
-- -- -- -- -
प्राइवेट कमरों के लिए डीजी हैल्थ ने जो दिशा-निर्देश दिए हैं, उस पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर पांच कमरों को तैयार करवाया गया है। जो 500 रुपये के प्रतिदिन चार्ज पर मरीजों के लिए उपलब्ध होंगे। अब कमरों में एसी, फ्रिज, टू सिटर सोफे समेत अन्य साजो सामान की खरीद को लेकर बजट तैयार करवाया जा रहा है।
-- -डाॅ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस , नागरिक अस्पताल, जींद।