फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Notices sent to 376 farmers to get back the amount of PM Kisan Fund

पीएम किसान निधि की राशि वापस जमा करवाने के लिए 376 किसानों को भेजे नोटिस

Fri, 06 Aug 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Notices sent to 376 farmers to get back the amount of PM Kisan Fund
उचाना ब्लॉक कृषि विभाग कार्यालय के अधीन आने वाले 376 ऐसे किसानों को नोटिस भेजे गए हैं जो आयकर दाता हैं। जिन किसानों को नोटिस भेजे गए हैं उनको नोटिस मिलने के 15 दिन के अंदर राशि जमा करवानी होगी। अब तक ऐसे 18 किसानों द्वारा राशि जमा करवा दी गई है।
विज्ञापन

खंड कृषि अधिकारी डॉ. पवन भारद्वाज ने कहा करीब एक लाख 30 हजार रुपये की राशि 18 किसान जमा करवा चुके हैं। पीएम सम्मान किसान निधि के तहत इस योजना में आने वाले किसानों को राशि दी जाती है। यह राशि किसानों के सीधे खाते में आती है। जो किसान आयकर दाता है वह इस स्कीम में नहीं आता है। ऐसे 376 किसान मिले हैं जो उचाना खंड कृषि कार्यालय के अधीन आते हैं। यह किसान आयकर दाता हैं। ऐसे में यह किसान इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। नोटिस के निर्धारित समय तक राशि जमा नहीं करवाई तो कानूनी कार्रवाई इन किसानों के खिलाफ होगी। उन्होंने कहा कि इस योजना में स्पष्ट तौर पर लिखा गया है कि अब एवं पूर्व किसी भी सांविधानिक पद पर रहा व्यक्ति इस योजना का लाभ नहीं ले सकता है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को छोड़कर कोई भी केंद्रीय, राज्य, अर्द्ध सरकारी कर्मचारी इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर सकता। कोई भी सेवा निवृत्त कर्मचारी जिसकी पेंशन 10 हजार रुपये प्रतिमाह है (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को छोड़कर) इस योजना का लाभ नहीं ले सकता है। कोई भी आयकर दाता, कोई भी पंजीकृत डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट, आर्किटेक्ट इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर सकता। पति-पत्नी एवं 18 साल से कम आयु के बच्चे को एक यूनिट माना गया है। इसलिए कोई एक ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed