फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Not a single dose of corona vaccine in civil hospital

Jind News: नागरिक अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की नहीं एक भी डोज

Sun, 16 Apr 2023 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 16 Apr 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Not a single dose of corona vaccine in civil hospital
जींद। जिले में कोरोना का ग्राफ बढ़ रहा है लेकिन वैक्सीन लगाए जाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग फिलहाल कुछ करता हुआ नजर नहीं आ रहा है। इस समय स्वास्थ्य विभाग के पास कोविशिल्ड या फिर कोवैक्सीन की एक भी डोज नहीं है। वहीं बूस्टर डोज लगवाने को लेकर तो जिला के लोगों ने ही कोई रूचि नहीं दिखाई। पिछले एक माह से विभाग के पास वैक्सीन का स्टॉक खत्म पड़ा है। मुख्यालय डिमांड भेजी गई है लेकिन अभी तक वैक्सीन नहीं मिल पाई है। यदि किसी को विदेश जाना है और उन्हें वैक्सीन की डोज अनिवार्य है, वह भी वैक्सीन के लिए भटक रहे हैं। अप्रैल माह की बात करें तो मात्र 15 दिनों में ही कोरोना के 115 मामले सामने आए, जबकि ठीक होने वालों की संख्या 96 है। सबसे अच्छी बात यह है कि कोरोना संक्रमित मरीज तो मिल रहे हैं लेकिन ठीक होने वालों की संख्या भी साथ-साथ चल रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मार्च माह में कोरोना एक भी मरीज जिला में नहीं था। अप्रैल माह में स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग बढ़ाई तो कोरोना संक्रमित मिलने शुरू हो गए। जिला प्रशासन ने मास्क की अनिवार्यता को जरूरी किया लेकिन कोई इन आदेशों की पालना करते हुए नहीं मिला। भीड़भाड़ वाले इलाके में लोगों के बीच फिजिकल डिस्टेंसिंग तो कभी नजर ही नहीं आई। नागरिक अस्पताल, बस अड्डे और बाजार में लोग बिना मास्क के घूमते हुए नजर आते हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग के पास पिछले एक पखवाड़े से वैक्सीन का कोई स्टॉक नहीं है। कोवैक्सीन और कोविशील्ड की मुख्यालय से डिमांड की गई है लेकिन अभी तक जिले को वैक्सीन नहीं मिली है।
विज्ञापन


विदेश जाने वालों के लिए वैक्सीन अनिवार्य, नहीं लग पा रही डोज
जो लोग विदेश जाना चाह रहे हैं उनके लिए वैक्सीन की डोज अनिवार्य की गई है लेकिन जींद में वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें भटकना पड़ रहा है। वैक्सीन के लिए उन्हें दूसरे जिलों की तरफ कूच करना पड़ रहा है। वहां पर यह कहा जाता है कि उनके गृह जिले में वैक्सीन लगवाएं। जिसके चलते लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों की मांग है कि जिले में वैक्सीन का स्टॉक जल्द भेजा जाए ताकि उन्हें परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
एक सप्ताह में ठीक होने व संक्रमितों की संख्या
दिनांक केस मिले ठीक हुए
9 अप्रैल 00 00
10 अप्रैल 29 15
11 अप्रैल 06 13
12 अप्रैल 15 25
13 अप्रैल 21 10
14 अप्रैल 00 07
15 अप्रैल 18 05
16 अप्रैल 00 21
कुल 89 96
बॉक्स
जिले में अब तक 538584 सैंपल लिए गए हैं, जिनमेंअब तक 25561 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। कोरोना संक्रमण से जिला में 553 मौतें भी हो चुकी हैं। जबकि कोरोना को मात देकर 24990 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल जिला में एक्टिव केसों की संख्या 18 है। एक पखवाड़े से स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन का स्टॉक खत्म है। इसे लेकर मुख्यालय को डिमांड भेज दी गई थी।
--डॉ. नवनीत सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
फोटो कैप्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed