{"_id":"66d8c75d789a8d8051072924","slug":"nominations-from-today-process-will-continue-till-12-jind-news-c-199-1-sroh1006-122512-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नामांकन आज से, 12 तक चलेगी प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नामांकन आज से, 12 तक चलेगी प्रक्रिया
Thu, 05 Sep 2024 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 05 Sep 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
जींद। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए जिला के सभी पाचों विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन प्रक्रिया की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। चुनाव लडऩे के इच्छुक प्रत्याशी पांच से 12 सितंबर तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। जींद, नरवाना, जुलाना, उचाना तथा सफीदों विधानसभा क्षेत्रों के नामांकन फार्म संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के स्तर पर भरे जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उचाना विधानसभा के लिए रिटर्निग अधिकारी एवं एडीसी विवेक आर्य की ओर से लघु सचिवालय उचाना में, जींद विधानसभा क्षेत्र के लिए रिटर्निंग अधिकारी वीरेंद्र सहरावत की ओर से लघु सचिवालय जींद में, सफीदों विधानसभा क्षेत्र के लिए रिटर्निंग अधिकारी मुनीष कुमार फोगाट की ओर से लघु सचिवालय सफीदों में, जुलाना विधानसभा क्षेत्र के लिए रिटर्निंग अधिकारी अनिल दून की ओर से डीआरडीए हॉल जींद में व नरवाना विधानसभा क्षेत्र के लिए रिटर्निंग अधिकारी दलजीत सिंह द्वारा लघु सचिवालय नरवाना में नामांकन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकेगा। नामांकन के वक्त नामांकन करने वाले व्यक्ति के साथ केवल चार व्यक्ति नामांकन कक्ष में आने की अनुमति होगी।
उन्होंने बताया कि नामांकन कक्ष पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा। इसके अलावा चुनाव आयोग की सुविधा एप व वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन भी नामांकन पत्र भरा जा सकता है। ऑनलाइन नामांकन पत्र की हार्ड कॉपी संबंधित आरओ कार्यालय में जमा करवानी अनिवार्य होगी। चुनाव नामांकन की प्रक्रिया 12 सितंबर तक चलेगी तथा 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। इसी प्रकार 16 सितंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे और पांच अक्तूूबर को मतदान एवं आठ अक्तूबर को मतगणना की जाएगी। चुनाव आयोग के हिदायतानुसार कार्य किया जा रहा है।