फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Nodal officer appointed, department prepared list of available resources, health department prepared for emergency

Jind News: नोडल अधिकारी नियुक्त, विभाग ने मौजूद संसाधनों की तैयार की सूचीआपात स्थिति के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार

Sun, 11 May 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 11 May 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Nodal officer appointed, department prepared list of available resources, health department prepared for emergency
10जेएनडी11-नागरिक अस्पताल में सूची तैयार करने में जुटे अधिकारी। संवाद
जींद। संभावित लड़ाई को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयार है। स्वास्थ्य सुविधाओं के हर विभाग को लेकर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के पास मौजूद संसाधनों की सूची तैयार की गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा जिला में मौजूद निजी अस्पतालों की सूची और उनमें मौजूद बेड और चिकित्सकों की जानकारी की भी सूची तैयार की गई है ताकि किसी भी गंभीर स्थिति से निपटने के लिए मरीजों को इन निजी अस्पतालों में भर्ती कराया जा सके।
विज्ञापन

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग मरीजों को लाने व ले जाने के लिए अपने ट्रांसपोर्ट (एंबुलेंस सेवा) पर विशेष जोर दे रहा है, ताकि समय पर गंभीर मरीज को उपचार के लिए संबंधित अस्पतालों में उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य अधिकारी सीएमओ डॉ. सुमन कोहली के नेतृत्व में शनिवार को पूरा दिन संसाधनों की गिनती में जुटे रहे। विभाग ने संसाधनों की अलग-अलग सूची तैयार की। इसमें चिकित्सकों की संख्या, बेड की संख्या, निजी अस्पतालों की संख्या, निजी अस्पतालों में बेड़ की संख्या, निजी अस्पताल चिकित्सक का मोबाइल नंबर, अस्पताल में मौजूद दवाइयों की उपलब्धता, आईसीयू, स्पेशल वार्ड, मेडिकल उपकरण की अलग-अलग सूची तैयार की गई।

ब्लड बैंक में पर्याप्त मात्रा में रक्त उपलब्ध : स्वास्थ्य अधिकारियों ने नागरिक अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में मौजूद रक्त की जानकारी सूचीबद्ध की है। फिलहाल ब्लड बैंक में पर्याप्त मात्रा में विभिन्न ग्रुप का 300 यूनिट से अधिक रक्त मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed