{"_id":"57bdf33f4f1c1bad0ed4eeb6","slug":"no-wather-electric-on-2-september-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सितंबर को बिजली, पानी व स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सितंबर को बिजली, पानी व स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी बंद
jind
Updated Thu, 25 Aug 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिसंबर की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर बुधवार को सर्व कर्मचारी संघ की जिला कमेटी की प्रधान रामफल दलाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में हड़ताल की तैयारियों को लेकर चर्चा की। जिला प्रधान रामफल दलाल ने बताया कि सभी ट्रेड यूनियनों के फैसले के अनुसार केंद्र सरकार की कर्मचारी, छात्र, किसान व मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में यह हड़ताल होगी। सर्व कर्मचारी संघ प्रदेश के सभी विभागों के कर्मचारियों के सहयोग से बिजली, पानी, परिवहन और चिकित्सा को पूर्ण रूप से बंद करेगा। संघ प्राइवेट ट्रांसपोर्टर्स ऑटो यूनियन, मैक्सी कैब यूनियन से भी इस हड़ताल में शामिल होने का आह्वान करेगा। जिला सचिव राजेंद्र सैनी ने बताया कि जींद ही एकमात्र ऐसा जिला है, जिसमें कच्चे कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी नहीं की गई है। कच्चे कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर शिष्टमंडल जल्द ही डीसी से मिलेगा। इस अवसर पर चंद्रभान गिरी, सोमपाल शर्मा, अमदत्त मिश्रा, महिपाल बिघाणा मौजूद रहे।
विज्ञापन