फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   No permanent recruitment of scavengers and no social security: Basau Ram

सफाईकर्मियों की नहीं हुई स्थायी भर्ती और न मिली सामाजिक सुरक्षा : बसाऊ राम

Sat, 04 Dec 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
No permanent recruitment of scavengers and no social security: Basau Ram
नेहरू पार्क में आयोजित बैठक में मौजूद लोग। - फोटो : Jind
जींद। सफाई कर्मचारियों की बैठक शनिवार को नेहरू पार्क में हुई। इसकी अध्यक्षता यूनियन के जिला उपप्रधान गुलाब व नगर पालिका कर्मचारी संघ के जींद ब्लॉक के प्रधान बिजेंद्र ने की। राज्य उपमहासचिव बसाऊ राम ने कहा कि देश व प्रदेश में कई सरकारें सत्ता में आईं और चली गईं, लेकिन सफाई कर्मचारियों की पिछले 35 साल से कोई स्थायी भर्ती नहीं हुई। आज सफाई कर्मचारियों की कोई सामाजिक सुरक्षा नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सफाई कर्मचारियों को कोरोना योद्धा की उपाधि दी गई। कोरोना संक्रमण के कारण कई सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई, लेकिन उनके परिवारों को मुआवजा नहीं दिया गया। इसलिए तमाम विभागों, संस्थानों, नगरपालिका, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांग है कि सभी सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाए। जब तक पक्का नहीं किया जाता, समान काम-समान वेतन दिया जाए। न्यूनतम वेतन 24 हजार रुपये मासिक किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए संयुक्त रूप से आंदोलन करने की जरूरत है। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रामफल दलाल ने कहा कि सरकार जन विरोधी नीतियां अपना रही हैं। इससे आम जनता का जीना मुश्किल हो रहा है। जिस प्रकार किसानों ने एकजुटता दिखाते हुए आंदोलन को जीता है और सरकार को झुकाया है, उसी प्रकार हम सब को एकत्रित होकर ऐसे ही आंदोलन करने की जरूरत है। इसी कड़ी में सर्व कर्मचारी संघ तमाम कर्मचारियों को लेकर 12 दिसंबर को प्रदेशभर में जिला मुख्यालय पर हल्ला बोल कार्यक्रम कर रहा है। सीटू के जिला प्रधान सतबीर खरल ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार किसान, मजदूर व कर्मचारी विरोधी नीतियां लागू कर रही है और देश की जनता को पूंजीपतियों का गुलाम बनाना चाहती है। इसलिए देश व प्रदेश में तरह-तरह के जन विरोधी कानून लेकर आती है। इस अवसर पर जयबीर, सोहन लाल, हरबंश, राजबीर, अजय, सूरजमल, संजय, राजेंद्र, कर्मबीर, सुल्तान, सुखविंद्र, मोनू, संतोष, मुकेश, प्रवीण, रणधीर व मनजीत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed