फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   no parking , chalan dent to home, jind

नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 45 लोगों को भेजे पोस्टल चालान

Sat, 27 Aug 2016 12:11 AM IST
jind
jind Updated Sat, 27 Aug 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
no parking , chalan dent to home, jind
वाहन मालिक से पोस्टल चालान भरवाते हुए। - फोटो : bureau
 नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले वाहन चालक अब वाहन पार्किंग करते समय सावधान रहें। क्योंकि जींद शहर में यातायात पुलिस अब ऐसे वाहनों के फोटो व वीडियो बनाकर उन्हें पोस्टल चालान भरवाने की प्रक्रिया को अमली जामा पहना चुका हैं। इस अभियान के तहत 45 वाहन चालकों के चालान काटे जा चुके हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को यातायात पुलिस द्वारा जींद में पहला पोस्टल चालान यातायात थाना में भरा गया। दरअसल जींद में कई स्थानों पर वाहन पार्किंग स्थान होने के बावजूद भी वाहन चालक अपने वाहन को नो पार्किंग में खड़ा करने का काम करते हैं। ऐसे वाहन चालक स्वयं तो परेशानी का कारण बनते ही हैं साथ ही दूसरे वाहन चालकों व आवागमन को परेशान करने का काम भी करते हैं। इस प्रकार के वाहन चालकों के साथ सख्ती से निपटने के लिए जींद में यातायात पुलिस सतर्क दिखाई दे रही है। यातायात थाना प्रभारी शशि प्रकाश ने बताया कि पोस्टल चालान शुरू किया जा चुका हैं। सड़क के किनारे सफेद पट्टी पर व सड़क बीच और नो पार्किंग वाले स्थानों पर भारी संख्या में वाहन खड़े मिलते हैं और ऐसे वाहन यातायात व्यवस्था के लिए परेशानी खड़ी करते हैं। ऐसे वाहनों के फोटो लेकर और वीडियो बनाकर उनके पतेे पर चालान भेज दिया जाता है। चालान मिलने के बाद वाहन चालक या मालिक को इसे सात दिन के अंदर-अंदर भरना होगा। अन्यथा सात दिनों के अंदर इस पोस्टल चालान को नहीं भरने के कारण एक हजार रुपये जुर्माना व तीन माह की सजा भी हो सकती है।
विज्ञापन



नो पार्किंग में खड़े 45 वाहन चालकों के चालान किए जा चुके हैं। जिनमें से शुक्रवार को पहला पोस्टल चालान यातायात थाना में कार्यरत कर्मबीर द्वारा भरा गया हैं। - शशि प्रकाश, थाना प्रभारी ट्रैफिक    
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed