फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   no open toilet, after election, jind

जिले को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए अधिकारियों को किया प्रशिक्षित

Thu, 25 Aug 2016 12:52 AM IST
jind
jind Updated Thu, 25 Aug 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
no open toilet, after election, jind
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी। - फोटो : bureau
 जिले को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए चले अभियान के तहत मंगलवार को अधिकारियों का प्रशिक्षण शिविर लगा। इस दौरान ट्रेनर अजय सिन्हा ने कहा कि हरियाणा के लोगों के दिल में शौचालय के लिए जगह नहीं है। यही कारण है कि जमीन पर शौचालय नहीं बन रहे हैं। यदि बन भी रहे हैं तो इसका प्रयोग नहीं हो रहा है। सिन्हा ने कहा कि सरकार की शर्तों के अनुसार सरपंच बनने के लिए लोगों ने शौचालय तो बनवाए, लेकिन उनका प्रयोग सिर्फ फोटो बनवाने के लिए हुआ। कई जगह पर ऐसे शौचालयों पर ताले लटक रहे हैं। प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में आयोजित स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। अब अधिकारी गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। इस दौरान एडीसी आमना तस्नीम ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दस जिलों को दिसंबर 2016 तक खुले में शौच की प्रथा से मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है। इनमें जींद भी शामिल है। कार्यक्रम में एसएसपी शशांक आनंद, जिला परिषद की चेयरपर्सन पदमा सिंगला, नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम सैनी, जेल अधीक्षक डॉ. हरिश रंगा, भाजपा के प्रदेश सचिव जवाहर सैनी, नगर पार्षद, जिला पार्षद तथा सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन


नहीं चला प्रोजेक्टर
प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए यूं तो पूरी व्यवस्था की गई थी, लेकिन ऐन मौके पर प्रोजेक्टर नहीं चल सका। दरअसल प्रशासन प्रोजेक्टर के लिए पर्दे का इंतजाम नहीं कर सका। इसके बाद कार्यक्रम के बोर्ड को उल्टा कर लगाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रेनर ने अब बिना प्रोजेक्टर के ही समझाने की बात की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed