फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   no elcricity, no wather in govt hospital

नागरिक अस्पताल में बिजली पानी के लिए हा-हाकार

Wed, 25 May 2016 11:35 PM IST
jind
jind Updated Wed, 25 May 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
no elcricity, no wather in govt hospital
अस्पताल में बैठे मरीज और तीमारदार - फोटो : bureau
नागरिक अस्पताल में पिछले दो दिनों से बिजली गायब है। बिजली नहीं होने के कारण मरीजों को भारी परेशानियोें का सामना करना पड़ रहा है। इसका असर बिजली के साथ-साथ पानी की सप्लाई पर भी पड़ा है। जिससे नागरिक अस्पताल के बाथरूम बदबू मार रहे हैं। इलाज के लिए अस्पताल में आए लोगों ने बताया कि अस्पताल में इलाज के लिए आए थे, लेकिन बिजली-पानी नहीं होने के कारण और ज्यादा बीमार हो गए। प्रसूति कक्ष में मौजूद महिलाओं ने कहा कि नागरिक अस्पताल में सुविधा नाम की कोई चीज नहीं है। अपनी आंखों का आपरेशन कराने पहुंचे कई मरीजों ने बताया कि वह कल भी आए थे और आज फिर बैरंग लौटना पड़ेगा।
विज्ञापन


 अस्पताल में बिजली न होने की जानकारी बिजली विभाग को है। ट्रांसफार्मर के निकट कोई दिक्कत है, लेकिन विभाग के कर्मचारी ठीक तरह से कार्य नहीं कर रहे हैं। पिछले दो दिनों से मरीजों का अंधेरे में ही चेकअप किया जा रहा है। काफी मरीजों को वापस भेजा गया है।
विज्ञापन

   - डॉ. देंवेंद्र बिंदलिश, एसएमओ

 जानकारी मिली है कि अस्पताल में बिजली नहीं है इसके चलते मरीजों को परेशानी हो रही है। वहां तुरंत कर्मचारियों को भेजा गया। जल्द ही बिजली की सप्लाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 - किशोरीलाल, जेई बिजली विभाग  

प्रसूति कक्ष में सबसे ज्यादा दिक्कत
बिजली नहीं होने के कारण प्रसूति कक्ष में सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। नवजात बच्चों का गर्मी में बुरा हाल था। परिजन व माताएं कपड़े या गत्ते से हवा करती देखी गईं।


आंखों के नहीं हुए ऑपरेशन
नागरिक अस्पताल में बिजली न होने के कारण पिछले दो दिनों से आंखों का एक भी आपरेशन नहीं हुआ। जिस  कारण मरीजों को लगातार दूसरे दिन अस्पताल से वापस जाना पड़ा है। एसएमओ देवेंद्र बिंदलिश ने कहा कि बिना बिजली के आपरेशन संभव नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed