फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   no altarasound facility in govrment hospital,jind

सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं, निजी रहे हड़ताल पर

Fri, 02 Sep 2016 12:49 AM IST
Updated Fri, 02 Sep 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
no altarasound facility in govrment hospital,jind
प्रसूति वार्ड के बाहर लगी महिलाओं की लंबी कतार। - फोटो : bureau
 जिले में बृहस्पतिवार को इंडियन रेडियोलाजिस्ट एंड इमेजिंग एसोसिएशन के आह्वान पर जिलेभर के अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक हड़ताल पर रहे। अल्ट्रासाउंड केंद्र बंद रहने के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालकों के हड़ताल को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों के अल्ट्रासाउंड की कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई। शहर के नागरिक अस्पताल की रेडियोलॉजिस्ट के लंबी छुट्टी पर होने के कारण नागरिक अस्पताल की अल्ट्रासाउंड भी ताला लटका रहा। इसके चलते गर्भवती महिलाओं को भी अल्ट्रासाउंड की कोई सुविधा नहीं मिल पाई। हड़ताल के कारण सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को उठानी पड़ी। इन्हें अल्ट्रासाउंड के लिए रोहतक पीजीआई या मेडिकल कॉलेज खानपुर का रुख करना पड़ा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालकों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिन-प्रतिदिन लागू किए जा रहे नए-नए नियमों व बढ़ते दबाव के कारण अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालकों ने इंडियन रेडियोलॉजिस्ट एंड इमेजिंग एसोसिएशन के आह्वान पर बृहस्पतिवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान कर दिया।
विज्ञापन



नागरिक अस्पताल में भी नहीं अल्ट्रासाउंड की कोई व्यवस्था
जींद जिले में लगभग 38 अल्ट्रासाउंड केंद्र हैं। इनमें से अकेले जींद शहर में 29 अल्ट्रासाउंड केंद्र हैं। इसके अलावा जुलाना में दो, नरवाना में तीन और सफीदों में चार अल्ट्रासाउंड केंद्र हैं। इसके अलावा नरवाना के सरकारी अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन रेडियोलाजिस्ट नहीं होने के कारण बंद पड़ी है। वहीं जींद के नागरिक अस्पताल की रेडियोलाजिस्ट डॉ. मंजुला लंबी छुट्टी पर चल रही हैं। इसके चलते जींद के नागरिक अस्पताल में भी मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरी पत्नी गर्भवती है और उसका अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए शहर के सरकारी अस्पताल में आया था, लेकिन यहां पर अल्ट्रासाउंड  कक्ष पर ताला लगा हुआ है। नोटिस देखकर पता चला कि अल्ट्रासाउंड करने वाली चिकित्सक छुट्टी पर चल रही है। सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिलने पर निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए पहुंचा तो पता चला कि सभी निजी अल्ट्रासाउंड संचालक हड़ताल पर हैं। इसके लिए अब मुझे पत्नी के साथ खानपुर या रोहतक का जाना पड़ेगा।
- जितेंद्र, निवासी निर्जन


मुझे अपना अल्ट्रासाउंड करवाना था और इसके लिए मैं कई दिन पहले अस्पताल आई थी। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने मुझे अल्ट्रासाउंड के लिए आज का दिन दिया गया था, लेकिन जब यहां पहुंची तो पता चला कि अल्ट्रासाउंड करने वाली चिकित्सक छुट्टी पर है और निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों की भी हड़ताल चल रही है। इससे मुझे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।   
- सुनीता, मरीज

निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालकों पर स्वास्थ्य विभाग दिन-प्रतिदिन नए-नए नियम थोप रहा है। छोटी-छोटी कमियों को लेकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। विभाग द्वारा बार-बार अल्ट्रासाउंड केंद्रों को सील करने की धमकी दी जाती है। वह पिछले दो साल से लगातार पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट में सुधार करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन विभाग द्वारा इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

- डॉ. रमेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष
इंडियन रेडियोलाजिस्ट एंड इमेजिंग एसोसिएशन


विभाग के पास जिले में रेडियोलॉजिस्ट नहीं हैं। नागरिक अस्पताल की जो रेडियोलॉजिस्ट है वह बीमार होने के कारण छुट्टी पर है। निजी अल्ट्रासाउंड संचालक अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इसके चलते मरीजों का परेशान हो रही है। जिले में अल्ट्रासाउंड की कोई सुविधा नहीं होने के कारण मजबूरी में मरीजों को पीजीआई रोहतक और मेडिकल कॉलेज खानपुर भेजा जा रहा है।
- डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन
नागरिक अस्पताल, जींद



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed