फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   night, no light, no electrisity, jind

दिन ढलते ही अंधेरे में डूब जाती हैं शहर की गलियां

Sat, 24 Sep 2016 12:29 AM IST
jind
jind Updated Sat, 24 Sep 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
night, no light, no electrisity, jind
लाइट्स खराब होने के कारण अंधेरे में डूबा गोहाना रोड। - फोटो : bureau

विज्ञापन
प्रशासन की अनदेखी के चलते जींद शहर रात को अंधेरे में डूबा रहता है। शहर को रोशन करने के लिए हालांकि हाई मास्क लाइट्स पर करीब दस लाख रुपये खर्च भी किए जा चुके हैं, बावजूद इसके शहर रोशनी को तरस रहा है। सबसे अधिक खराब स्थिति गोहाना रोड व सफीदों बाईपास की है। यहां अधिकतर लाइट्स खराब हैं। दरअसल शहर की सड़कों की लाइट्स पिछले लंबे समय से खराब पड़ी थी। इस पर करीब एक साल पहले तत्कालीन डीसी अजीत बालाजी जोशी ने नगर परिषद और पीडब्ल्यूडी के बीच के विवाद को सुलझाते हुए करीब दस लाख रुपये से शहर की सड़कों पर लगी हाई मास्क लाइट्स को चालू करवाया था। अब पिछले तीन-चार माह से दोबारा लाइट्स खराब चल रही है। इसके चलते जहां शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही है, वहीं सड़कों पर दुर्घटना का खतरा भी बढ़ रहा है।

लावारिस पशुओं का खतरा
शहर की सड़कों पर फिलहाल सबसे अधिक खतरा लावारिस पशुओं का है। इसमें काले सांडों की संख्या सबसे अधिक है। सड़क पर अंधेरा होने के कारण रात के समय काले सांड़ दिखाई भी नहीं देते और इससे वाहन चालक काले सांडों से टकरा जाते हैं। इसमें आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


सफीदों बाईपास पर ब्लैक आउट
हालांकि गोहाना रोड की लाइट्स रोहतक बाईपास से पिंडारा गांव की ओर खराब हैं, लेकिन सफीदों बाईपास पर एसएसपी निवास से लेकर सफीदों रोड तक अधिकतर लाइट्स खराब रहती हैं। इससे शहर की पॉश कॉलोनी अर्बन एस्टेट और डिफेंस कॉलोनी के लोगों को भी दिक्कत होती है। लोगों का कहना है कि सड़कों पर लाइट्स खराब होने से शहर की सुरक्षा में भी सेंध लग रही है। रात के समय लोग सड़कों पर निकलने से डरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना का डर बना रहता है
सड़क पर लगी लाइट्स नहीं जलने के कारण काफी दिक्कत होती है। इससे सड़क पर बने डिवाइडर और सामने से आ रहे वाहन की लाइट्स के कारण कुछ भी दिखाई नहीं देता। ऐसे में वाहन के आगे काले सांड़ आने पर हादसे का डर बना रहता है।
- राजेंद्र, गोहाना रोड निवासी


प्रभावित हो रहा है कारोबार
लाइट्स खराब होने से दुकान का कामकाज प्रभावित हो रहा है। दिन ढलते ही सड़क पर अंधेरा हो जाता है, इससे शाम के समय लोग घरों से नहीं निकलते। ऐसे में दिन ढलने के साथ ही दुकान बढ़ानी पड़ती है। वहीं अंधेरे के चलते ग्राहक भी नहीं रुक पाते हैं।

- जगदीश, दुकानदार

मामले की जानकारी मुझे नहीं थी। लोगों को सुविधा मुहैया करवाने के लिए प्रशासन हर वक्त तत्पर रहता है। संबंधित विभाग को तुरंत सड़कों की लाइट्स ठीक करने के आदेश दिए जाएंगे। जल्द ही लाइट्स ठीक करवा दी जाएंगी।
- विनय सिंह, डीसी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed