{"_id":"6ada5f796a562559b105e467","slug":"neeru-dhanda-to-receive-haryana-gaurav-samman-in-london-jind-news-c-199-1-sroh1009-162579-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नीरू ढांडा को लंदन में मिलेगा हरियाणा गौरव सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नीरू ढांडा को लंदन में मिलेगा हरियाणा गौरव सम्मान
विज्ञापन
जींद। अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली जींद जिले के गांव संगतपुरा की निशानेबाज नीरू ढांडा की उपलब्धियों में एक और सम्मान जुड़ने जा रहा है। एशियन गेम्स में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाली नीरू को 14 नवंबर को लंदन में आयोजित होने वाले समारोह में ‘हरियाणा गौरव अवॉर्ड-2026’ से सम्मानित किया जाएगा।
हरियाणा इन यूके एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नीरू ढांडा को सम्मानित किया जाएगा। उनकी सफलता ने एक बार फिर साबित किया है कि हरियाणा की बेटियां खेलों के क्षेत्र में देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।
नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स में महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। वह इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनीं। इसके अलावा उन्होंने महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में रजत और मिक्स्ड टीम ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। तीन पदकों के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई।
विज्ञापन
नीरू भारतीय सेना की कॉर्प्स ऑफ मिलट्री पुलिस में नायब सूबेदार के पद पर सेवाएं दे रही हैं। खेल के मैदान में उनकी निरंतर सफलता युवा खिलाड़ियों, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणा बन रही है।