फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Naveen and Isha of B second year came first in 100 meter race

Jind News: 100 मीटर दौड़ में बीए द्वितीय वर्ष के नवीन और ईशा रही प्रथम

Sun, 09 Mar 2025 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 09 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Naveen and Isha of B second year came first in 100 meter race
08जेएनडी28-रिले दौड़ में हिस्सा लेते हुए खिलाड़ी। संवाद - फोटो : संवाद
नरवाना। केएम राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय 58वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। इसमेेंं मुख्य अतिथि के रूप में एशियाई मेडलिस्ट हॉकी मनदीप मोर और विशिष्ट अतिथि उनके कोच संदीप गोयत, सर्विसेज एथलेटिक्स में 400 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडलिस्ट दिनेश श्योराण ने हिस्सा लिया। प्राचार्य डॉ. मीनू सिंह ने कहा कि भारत को बुलंदियों तक पहुंचाने में मनदीप मोर का विशेष योगदान रहा। उन्होंने कहा कि खेल हमें केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ नहीं बनाते हैं बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाते हैं। हार और जीत जीवन का हिस्सा है, असली खिलाड़ी वही होता है जो हार कर भी आगे बढ़ने का हौसला रखता है। मुख्यातिथि मनदीप मोर ने कहा कि खेल को हमेशा अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। प्रो. जगबीर दूहन ने बताया कि वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की पुरुष वर्ग में बेस्ट एथलीट साहिल नैन बीए द्वितीय वर्ष ऑनर्स मैथ रहे। महिला वर्ग में बेस्ट एथलीट का खिताब बीए अंतिम वर्ष की ईशा के पास रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. रोहताश नैन और राजेश श्योकंद ने किया। एथलेटिक्स कोच कपूर सिंह भी मौजूद रहे। इस अवसर पर उपप्राचार्य कृष्ण कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर लाल सिंह, सज्जन कुमार, राजवीर नैन, जयपाल आर्य, कीर्ति बेनीवाल, उषा शर्मा, सुनील कुमार, जगबीर दूहन मौजूद रहे।
विज्ञापन




यह रहे परिणाम

-ऊंची कूद पुरुष में बीए द्वितीय वर्ष के अमरजीत ने प्रथम और बीए फाइनल के विक्रम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

-800 मीटर पुरुष दौड़ में अजय बीए प्रथम वर्ष ने प्रथम और बीए द्वितीय वर्ष के सचिन ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

-पुरुष हैमर थ्रो में आशीष बीए प्रथम वर्ष ने प्रथम और बीए फाइनल के आशीष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

-ट्रिपल जंप पुरुष में बीए फाइनल के विक्रम ने प्रथम और बीए द्वितीय वर्ष के नितिन ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

-जैवलिन थ्रो महिला में बीए फाइनल की रिंकू ने प्रथम व जैवलिन थ्रो पुरुष में बीए प्रथम वर्ष के राहुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

-3000 मीटर दौड़ में बीए ऑनर्स मैथ के साहिल ने प्रथम और बीए प्रथम वर्ष के अजय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

-200 मीटर पुरुष रिले दौड़ में अमन बीए प्रथम वर्ष की टीम प्रथम, बीए फाइनल वर्ष के आशीष व उसकी टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

-थ्री लैग दौड़ महिला में ईशा व बुलबुल ने प्रथम स्थान व सोनिया व सोनिया द्वितीय स्थान पर रही।

-800 मीटर दौड़ महिला में बीए प्रथम वर्ष की काफी ने प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की नीतू द्वितीय स्थान पर रही।

-100 मीटर दौड़ पुरुष में बीए द्वितीय वर्ष के नवीन, 100 मीटर दौड़ महिला में ईशा ने पहला स्थान हासिल किया।

08जेएनडी28-रिले दौड़ में हिस्सा लेते हुए खिलाड़ी। संवाद

08जेएनडी28-रिले दौड़ में हिस्सा लेते हुए खिलाड़ी। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed