{"_id":"57c090554f1c1bd539d4f33b","slug":"narwana-hail-roades-become-river-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"68 एमएम बारिश में सड़कें बनीं समुद्र, शहर लबालब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
68 एमएम बारिश में सड़कें बनीं समुद्र, शहर लबालब
jind
Updated Sat, 27 Aug 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
नरवाना में बारिश के कारण सड़कों पर भरा पानी।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को जिले में हुई झमाझम बारिश से नरवाना लबालब हो गया। सड़कों पर समुद्र जैसा नजारा देखने को मिला। शहर की मुख्य गलियों में दो फिट पानी भर गया जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई। हालांकि किसानों और आम जन को बारिश राहत मिली है। नरवाना में 68 एमएम और जींद में तीन एमएम बारिश धान की फसल के लिए सोने पर सुहागा साबित हो रही है। हालांकि मौसम विभाग की माने तो अभी तक इस साल अगस्त महीने में पिछले छह सालों के मुकाबले कम बारिश हुई है।
शुक्रवार को जींद में तीन एमएम और नरवाना में 68 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं तेज बारिश होने से नरवाना शहर जलमग्न हो गया। स्कूलों की छुट्ठी के समय हुई बारिश से स्कूली बच्चों और शिक्षकों को घर पहुंचने में काफी दिक्कतें आई। शहर में बरसाती पानी की निवासी व्यवस्था सही नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। नरवाना क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को निजात मिली। भारी बारिश के कारण शहर का रेलवे रोड, ओल्ड कोर्ट रोड, बस स्टैंड रोड, पुराना अड्डा, पंजाबी चौक, पटेल नगर सहित बाहरी कॉलोनियां जलमग्न हो गई। ओल्ड कोर्ट रोड पर अढ़ाई से तीन फिट तक पानी चला। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।