{"_id":"5d6419488ebc3e01463f1e59","slug":"names-of-three-teachers-sent-from-the-district-for-the-state-teacher-award-jind-news-rtk514090945","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए जिले से भेजे तीन शिक्षकों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए जिले से भेजे तीन शिक्षकों के नाम
विज्ञापन
शिक्षा विभाग द्वारा राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए जिलेभर से आवेदन मांगे गए थे। इसके तहत जींद जिला से तीन शिक्षकों के नाम मुख्यालय को भेजे गए हैं। शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर को पंचकूला में चयनित शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
जिले से करसिंधू के सरकारी स्कूल में संस्कृत अध्यापक रामप्रसाद, किलाजफरगढ़ के स्कूल के मौलिक मुख्याध्यापक रामनिवास व सेढ़ा माजरा स्कूल के जेबीटी सुशील कुमार का नाम राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए गया है। राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए दो वर्गों में अध्यापकों को बांटा गया है। कैटेगरी-ए में पीआरटी, हेड टीचर, सीएंडवी, टीजीटी और ईएसएचएन शामिल हैं। वहीं कैटेगरी-बी में पीजीटी, हेड मास्टर हाई स्कूल व प्राचार्य शामिल हैं। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से किसी शिक्षक का नाम आवेदन के लिए नहीं भेजा गया है। ये तीन शिक्षक जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अंतर्गत ही भेजे गए हैं।
पुरस्कार के लिए शिक्षकों के आवेदन पहले संबधित स्कूल के प्राचार्य, फिर ब्लॉक शिक्षा कार्यालय और फिर डीईओ व डीईईओ ऑफिस में भेजी जाती है। उसके बाद जिला स्तरीय कमेटी की ओर से आवेदन क्रॉस चेक किए जाते हैं। तब उनको राज्य पुरस्कार के लिए पंचकूला भेजा जाता है। जिले से तीन शिक्षकों के नाम राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए भेजा गया है। पांच सितंबर को पंचकूला में योग्य राज्य शिक्षक पुरस्कार से शिक्षक को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
-दलजीत सिंह, डीईईओ जींद।