{"_id":"6803fe10e6bdf0aca302bfb9","slug":"nagar-parishad-invited-tenders-for-the-construction-of-dharamshala-parks-and-streets-in-the-city-jind-news-c-199-1-sroh1009-133351-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नगर परिषद ने शहर में धर्मशाला, पार्क व गलियों के निर्माण के लिए लगाए टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नगर परिषद ने शहर में धर्मशाला, पार्क व गलियों के निर्माण के लिए लगाए टेंडर
Sun, 20 Apr 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
जींद। शहर के विकास के लिए नगर परिषद लगातार काम कर रही है। इसके चलते पिछले दो दिन में नप ने शहर में गली निर्माण, धर्मशाला का जिर्णोद्धार, पार्क सुंदरीकरण, नालों की मरम्मत के लिए टेंडर लगाए हैं। इन सभी कार्यों पर 48.70 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
नगर परिषद लगातार शहर के सुधार के लिए काम कर रही है। इस कड़ी में शहर की टूटी व कच्ची गलियों के निर्माण, धर्मशाला का जिर्णोद्धार के लिए पार्षदों की तरफ से भेजे गए एस्टीमेट को अंतिम रूप देकर टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। इसमें 9.32 लाख रुपये से बैरागी धर्मशाला का जिर्णोद्धार, वार्ड नंबर 19 में हाउसिंग बोर्ड में पार्क सुंदरीकरण, अपोलो रोड पर बहरोल धर्मशाला के रेनोवेशन के लिए 7.62 लाख रुपये, गुरु गोबिंद सिंह कॉलोनी में ब्लॉक की गली व ड्रेन के निर्माण पर 20.84 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके अलावा भी इसी माह में पांच करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि से गलियों व धर्मशाला समेत अन्य कार्यों के टेंडर नप ने लगवाए हैं। इन गलियाें के निर्माण से कॉलोनीवासियों को टूटी गलियों से राहत मिलेगी और रात को अंधेरे में होने वाले हादसों से बचाव होगा। इनकी मांग को लेकर कॉलोनी के लोग लंबे समय से पार्षदों के चक्कर काट रहे थे। अब लोगों को यह सुविधा मिलेगी। अगले सप्ताह ही इन टेंडरों की बिड खोली जाएगी। इसके बाद ठेकेदारों को टेंडर अलॉट कर काम शुरू कराया जाएगा। कार्य को निर्धारित समय में पूरा करवाने के लिए ठेकेदारों को निर्देश दिए जाएंगे।
शहर का विकास करवाना ही प्राथमिकता है। इसके लिए नप लगातार प्रयासरत हैं, ताकि शहर के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। अब 48 लाख रुपये से ज्यादा के टेंडर लगवाए गए हैं। इनसे गलियों, धर्मशाला व पार्कों के सुंदरीकरण का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
-- डॉ. अनुराधा सैनी चेयरपर्सन नगर परिषद जींद।