फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Muskan became second and Visakha third topper in commerce faculty

कॉमर्स संकाय में मुस्कान प्रदेश में दूसरी और विशाखा तीसरी टॉपर बनीं

Wed, 22 Jul 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Muskan became second and Visakha third topper in commerce faculty
विशाखा का मुंह मीठा करवातीं प्राचार्य मंजू मित्तल। - फोटो : Jind
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। शिक्षा बोर्ड के अनुसार इस सत्र में जिले के 14321 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 12392 विद्यार्थी पास हुए हैं। 1624 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है तो 305 विद्यार्थी फेल हुए हैं। जिले का 86.53 प्रतिशत परिणाम रहा। प्रदेश में परीक्षा परिणाम के मामले में जिला दूसरे स्थान पर रहा। वहीं पिछले सत्र में 12163 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिनमें से 9666 विद्यार्थी पास हुए थे। 1667 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई थी और 830 विद्यार्थी फेल हुए थे। पिछले साल 79.47 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। पिछले साल आर्ट संकाय में करसिंधु गांव की गीता 491 अंक प्राप्त करके प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया था। वहीं जिले के टॉप-10 में 22 विद्यार्थियों ने जगह बनाई थी। इसमें 19 लड़कियां और तीन लड़के थे। पिछले साल जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर था। वहीं इस बार अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए दसवीं कक्षा की तरह 12वीं कक्षा में भी प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

इस बार 12वीं कक्षा में एसडी कन्या महाविद्यालय की छात्रा मुस्कान ने 496 अंकों के साथ कॉमर्स संकाय में प्रदेश में दूसरा और विशाखा ने 495 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। जिले के बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए डीसी डॉ. आदित्य दहिया और जिला शिक्षा अधिकारी मदन सिंह चोपड़ा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान विद्यार्थियों का प्रदर्शन अच्छा रहा है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों का प्रदर्शन सराहनीय
12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों का अच्छा प्रदर्शन रहा है। सभी विद्यार्थी इसके लिए बधाई के पात्र हैं। 10वीं कक्षा की तरह 12वीं कक्षा में भी जींद प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा है। वहीं पिछली साल 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जींद प्रदेश में तीसरे स्थान पर था। विद्यार्थियों का यह परीक्षा परिणाम उनकी मेहनत, लगन और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का नतीजा है। विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षक भी अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदन सिंह चोपड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed