फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Murdered for refusing to make roti intoxicated

नशे में रोटी बनाने से मना करने पर कर दी हत्या

Sat, 02 Apr 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Murdered for refusing to make roti intoxicated
जींद। अलेवा गांव स्थित शिरडी डेरा के प्रमुख शंभूनाथ ने सेवक को रोटी बनाने से मना करने पर डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। शुक्रवार रात को डेरे में प्रसाद के रुप में चढ़ाई गई शराब पीने के बाद डेरा प्रमुख शंभूनाथसेवक पोपड़ा निवासी रामफल को रोटी बनाने के लिए कहा था। इस पर सेवक ने कहा कि गुरु जी रोटी तो वह भी बनी बनाई ही खाएगा। इस पर डेरा प्रमुख भड़क गया और अपना आपा खो बैठा।
विज्ञापन

अलेवा गांव में बने शिरडी के डेरे में हर रविवार को प्रसाद के रूप श्रद्धालुओं द्वारा शराब चढ़ाई जाती है। शुक्रवार को अमावस्या के दिन भी डेरे में शराब चढ़ाई गई थी। शुक्रवार को डेरामुखी शंभूनाथ व उसके सेवक रामफल के अलावा कई लोगों ने शराब पी। देर रात को डेरामुखी शंभूनाथ ने सेवक रामफल को रोटी बनाने की बात कही तो सेवक ने रोटी बनाने से मना कर दिया और कहा कि गुरुजी रोटी तो वह भी बनी बनाई ही खाएगा। इस पर डेरामुखी तैश में आ गया और वहां पर पड़ी ईंट सेवक को दे मारी। इसके बाद डेरे से डंडा लेकर उसकी पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। सेवक की मौत होने के बाद डेरा प्रमुख वहां से भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे। इस मामले में अलेवा थाना पुलिस ने मृतक के छोटे भाई दिनेश की शिकायत पर डेरामुखी शंभूनाथ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अलेवा थाना प्रभारी बीरबल ने बताया कि हत्या करने का आरोपी बाबा शंभूनाथ उर्फ कुलदीप रोहतक के टिटौली गांव का रहने वाला है। उसकी धरपकड़ के लिए हर संभावित स्थानों पर छापा मारा जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed