फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Murder of an elderly man who went to the rescue in a dispute over the transaction of Rs.

रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में बीच-बचाव करने गए बुजुर्ग की हत्या

Mon, 08 Mar 2021 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Murder of an elderly man who went to the rescue in a dispute over the transaction of Rs.
नागरिक अस्पताल में विलाप करते मृतक के परिजन। संवाद - फोटो : Jind
मनोहरपुर गांव में रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में बीचबचाव करने गए दलीप सिंह (65) की हत्या कर दी गई। दलीप को आरोपियों ने लात-घूसों से मारा, जिससे उनकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में मनोहरपुर निवासी सतीश ने बताया कि रविवार सुबह भिवानी के ओरंग नगर से उसके मामा राजेंद्र और मामी मूर्ति देवी आए हुए थे। इस दौरान उनका पड़ोसी पालाराम आया और मामा से कहने लगा कि तुम्हारे भतीजे ने उसके पैसे लिए हुए हैं। तुम मेरे पैसे दिलवाओ या खुद दो। इस पर राजेंद्र ने कहा कि वह भतीजे को पैसे देने के लिए कह सकता है, लेकिन खुद नहीं दे सकता है। बात हो ही रही थी कि पालाराम के दो बेटे रिंकू, प्रवीण, पालाराम की पत्नी कश्मीरी, सुशील, पालाराम की बेटी काली, सन्नी भी वहां आ गए।
विज्ञापन

सतीश ने बताया कि आते ही सभी ने उसके मामा-मामी को जबरदस्ती अपने घर ले गए और उनके साथ मारपीट की। जब वह अपने पिता दलीप के साथ बीच-बचाव करने के लिए पालाराम के घर गया तो आरोपियों ने उसके पिता को पकड़ लिया। जमीन पर गिराकर सभी ने लात-घूसों से मारना शुरू कर दिया, जिससे उसके पिता बेहोश हो गए। वह अपने पिता को लेकर नागरिक अस्पताल गया, जहां पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मारपीट कर हत्या करने के आरोप में पालाराम, रिंकू, प्रवीण, काली, सन्नी, कश्मीरी, सुशील को नामजद कर जांच शुरू कर दी गई है। शव का पोस्टमार्टम करवा उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

नागरिक अस्पताल में दूसरे पक्ष की महिलाओं के साथ हुआ विवाद
जिस पक्ष पर हत्या का आरोप लगा है उस पक्ष की कुछ महिला और पुरुष नागरिक अस्पताल में सांत्वना जताने के लिए पहुंचे तो मृतक पक्ष की महिलाओं के साथ उनका विवाद हो गया। यहां मौजूद पुलिस ने दोनों को शांत करवाया और दूसरे पक्ष की महिला तथा पुरुषों को अस्पताल से वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed