{"_id":"2b8198a6b591e662d50d59432364bf51","slug":"murder-hindi-news-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधिका के हत्यारों का 20 दिन भी नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधिका के हत्यारों का 20 दिन भी नहीं लगा सुराग
ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। 11 जून को रेलवे कॉलोनी से 10 वर्षीय राधिका को घर के सामने से अपहरण करके सिरसा ब्रांच नहर में जिंदा फेंकने के मामले में बीस दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। इधर राधिका की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। एक जुलाई को राधिका का जन्मदिन है इसको सोचकर मां और भावुक हो गई।
मंगलवार को राधिका की मां ने रो रोकर अपनी बेटी के हत्यारे को काबू करने की मांग की। उन्होंने बताया कि वह अपनी बेटी के हत्यारों का सुराग लगाने के लिए एसपी से जींद मिलने पहुंची लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो उसकी बेटी को बचाया जा सकता था।
विज्ञापन
उन्होंने अपने को भी असुरक्षित बताते हुए कहा कि जो उसकी बेटी को सरेआम अपहरण करके ले गया वह उन्हें भी नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी के हत्यारे का सुराग लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगी। अपहरण के चार दिन बाद उसका शव उकलाना के पास नहर से बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में साफ हुआ था कि राधिका को जिंदा नहर में फेंका गया था क्योंकि राधिका की पानी में डूबने से मौत हुई थी।
विज्ञापन
स्कूल में मनाना चाहती थी जन्मदिन
राधिका का एक जुलाई को जन्मदिन है। वह कहती थी कि इस बार अपना जन्मदिन स्कूल में अपनी सहेलियों के साथ मनाएगी। सभी को चाकलेट बांटेगी लेकिन उसे क्या पता था कि इससे पहले ही अज्ञात हत्यारा उसे मौत की नींद सुला देगा ।
गंभीरता से चल रही हैं जांच
शहर थाना के प्रभारी सोमवीर ढाका ने कहा कि पुलिस ने सूचना मिलते ही चारों तरफ राधिका की तलाश की लेकिन पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा। उन्होंने बताया कि पुलिस हर पहलू पर काम कर रही है। मामूली सुराग मिलते ही हत्यारे को काबू कर लिया जाएगा।