{"_id":"62c33751a16d8341a126d882","slug":"mumbai-team-beat-kolkata-by-seven-points-jind-news-rtk6514242192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई की टीम ने कोलकाता को सात अंकों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई की टीम ने कोलकाता को सात अंकों से हराया
विज्ञापन
विरोधी टीम के खिलाड़ी को दबोचते खिलाड़ी। संवाद।
- फोटो : Jind
सफीदों। नई अनाजमंडी में चल रही जस्ट कबड्डी सीजन-11 में रविवार रात को तीन मैच हुए। पहला मैच मुंबई व कोलकाता की टीमों के बीच हुआ। मुंबई ने 41 अंक बनाए जबकि कोलकाता की टीम 34 अंक ही जुटा सकी। मुंबई की टीम सात अंकों से विजेता घोषित की गई।
दूसरा मैच तमिलनाडु ने बंगलुरु की टीम को 18 अंकों के अंतर से हराया। तमिलनाडु की टीम ने 47 अंक हासिल किए जबकि बंगलुरु की टीम 29 अंक पर सिमट गई। एक अन्य मुकाबले में हैदराबाद ने गुजरात को 24 अंकों से मात दी। हैदराबाद ने 57 अंक हासिल किए जबकि गुजरात की टीम ने 33 अंक ही हासिल कर सकी।
जस्ट कबड्डी के सचिव रोशन शर्मा ने बताया कि तमिलनाडु के मनीष, मुंबई के अक्षित तथा हैदराबाद के नागार्जुन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। कबड्डी मैचों के बाद अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर संगीत सोनी, ज्योति, आरती, सोनिया, प्रीति सोकिन, संदीप, रेफरी रेखा, विक्रम, अजय, पूजा, एंकर विकास यादव, अजय चौहान, प्रदीप तुषीर भी मौजूद रहे।