फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   muder, police, fir, jind

मलिकपुर के खेतों में मजदूर की गला रेतकर हत्या

Thu, 01 Sep 2016 12:19 AM IST
jind
jind Updated Thu, 01 Sep 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
muder, police, fir, jind
विलाप करती मृतक की पत्नी व अन्य परिजन। - फोटो : bureau
 गांव मलिकपुर के खेतों में मंगलवार रात को एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक का शव खेतों में चारपाई पर पड़ा मिला। हत्या की सूचना पाकर डीएसपी हेडक्वार्टर कुलवंत विश्नोई, एसएफएल की टीम मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक के पत्नी की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव मलिकपुर निवासी लाड़ी गांव के ही किसान गुरलाल के खेतों में मजदूरी का कार्य करता था। मंगलवार शाम को वह घर से गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। बुधवार सुबह लाड़ी का शव खेतों में बने कमरे के बाहर चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा मिला और गले को किसी तेजधार हथियार से रेता हुआ था। मृतक की पत्नी भारती ने बताया कि मंगलवार शाम को दो व्यक्ति उसे घर से बुलाकर ले गए थे। उसके बाद उसका पति घर पर नहीं लौटा। जब बुधवार सुबह तक घर नहीं लौटा तो वह खेतों में गई तो उसका शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। हत्या की सूचना पाकर सफीदों थाना प्रभारी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में आला अधिकारियों को अवगत करवाया। इसके बाद डीएसपी कुलवंत सिंह विश्नोई व एसएफएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की पत्नी भारती की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सफीदों थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि मलिकपुर के खेतों में मृतक का शव पड़ा हुआ है। मृतक की पत्नी ने अज्ञात लोगों पर हत्या के आरोप लगाए है। मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed