{"_id":"66cfb83ddebb2d57bc0b4dd6","slug":"motivated-to-vote-by-taking-out-a-rally-jind-news-c-199-1-jnd1001-122149-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रैली निकालकर मतदान के प्रति प्रेरित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रैली निकालकर मतदान के प्रति प्रेरित किया
Thu, 29 Aug 2024 05:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
28जेएनडी01: मतदाता जागरूकता रैली को रवाना करते हुए उपप्राचार्य डाॅ. शमशेर सिंह। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को राजकीय महाविद्यालय में रैली आयोजित की गई। रैली का आयोजन कॉलेज के एनसीसी, एनएसएस, रेड रिबन, रेडक्रॉस व सांस्कृतिक समितियों के समन्वयकों द्वारा किया गया।
कॉलेज उपप्राचार्य डाॅ. शमशेर सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है कि मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया की पूरी जानकारी हो और वे सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर स्वीप गतिविधियों के सहायक जिला नोडल अधिकारी ख्यालीराम ने छात्रों को मतदाता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वोटर लिस्ट में पंजीकरण सुनिश्चित किए जाएं और युवाओं और महिलाओं को विशेष रूप से मतदान के प्रति जागरूक किया जाए। कार्यक्रम के संयोजक डाॅ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि इसका उद्देश्य मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसमें सक्रिय सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। रैली के माध्यम से छात्रों ने राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में प्रत्येक वोट के महत्व पर जोर दिया और सक्रिय चुनावी भागीदारी के माध्यम से जिम्मेदार नागरिकता की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर प्रो पंकज बत्रा, प्रो. भगवान दास, प्रो. अमन मौजूद थे।