{"_id":"65148b62caf0d9a8da02c4db","slug":"mother-holds-three-children-hostage-at-home-accused-of-not-even-giving-them-food-jind-news-c-199-1-sroh1006-6284-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मां ने तीन बच्चों को घर पर बनाया बंधक, खाना भी नहीं देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मां ने तीन बच्चों को घर पर बनाया बंधक, खाना भी नहीं देने का आरोप
विज्ञापन
जींद। गढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने अपने तीन नाबालिग बच्चों को तीन महीने घर में बंधक बनाकर भूखा रखा। आरोप है मां के दोनों भाईयों ने बच्चों को गलत तरीके से छूआ। गढ़ी थाना पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर उसकी पत्नी और उसके दोनों सालों के खिलाफ घर में बंधक बनाने, मारपीट करने, धमकी देने और अश्लील हरकत करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
गढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गाड़ी चलाने का काम करता है और अक्सर गांव से बाहर रहता है। वह पिछले दिनों जब घर आया तो उसकी 15 वर्षीय, 11 वर्षीय और 10 वर्ष के बच्ची ने बताया कि उसकी मां ने उन्हें दो-तीन महीने अपने घर में बंधक बनाकर रखा। उन्हें समय पर खाना भी नहीं दिया जाता था। आरोप लगाया कि उसके दोनों मामा भी यहीं रहते थे। वह अक्सर उनको गलत तरीके से छूते थे। जांच अधिकारी राजेश देवी ने बताया कि महिला और उसके पति का आपस में विवाद चल रहा है। पति ने पुलिस में शिकायत दी है। मामले की जांच करने के लिए पुलिस शिकायतकर्ता के घर गई और उन्होंने बच्चियों से भी बात की है। फिलहाल पुलिस ने महिला और उसके दोनों भाईयों के खिलाफ घर में बंधक बनाने, मारपीट करने, धमकी देने और अश्लील हरकत करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।